मुख्यमंत्री ने शहीद हवलादार श्री राजेन्द्र सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 20 अगस्त 2020, देहरादून (सू.ब्यूरो)। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सैनिक काॅलोनी, अम्बीवाला, देहरादून में 11वीं गढ़वाल रायफल्स के शहीद हवलादार श्री राजेन्द्र सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने उनके परिवारजनों को सांतवना दी। उन्होंने कहा कि शहीद हवलदार राजेन्द्र सिंह के पार्थिव देह को ढ़ूढ़ने के लिए जवानों ने काफी मेहनत की। रक्षा मंत्रीजी एवं सेनाध्यक्ष से भी इस संबंध में बात हुई थी। मुख्यमंत्री पहले भी हवलदार राजेन्द्र सिंह के पिता एवं पत्नी से मिले थे।
मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा शहीद राजेन्द्र सिंह के परिवार-जनों को अनुमन्य सहायता राशि दी जायेगी। उनकी पत्नी को उनकी शैक्षिक योग्यता के आधार पर राजकीय सेवा में नौकरी दी जायेगी।
इस अवसर पर विधायक श्री हरवंश कपूर, श्री गणेश जोशी, श्री सहदेव सिंह पुण्डीर एवं सैन्य अधिकारियों ने हवलदार राजेन्द्र सिंह के पार्थिव देह पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
96 total views, 1 views today