मुख्यमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम रायपुर में निर्माणाधीन कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण किया

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 25 जून 2020, देहरादून। कोरोना संकट के इस दौर में प्रदेश सरकार पूर्ण रूप से सक्रिय एवं प्रयासरत है। मा० मुख्यमंत्री खुद कोरोना से सम्बन्घित सभी हालातों पर नजर बनाये हुए हैं एवं समय-समय पर सम्बंधित विभागों/अधिकारीयों से जानकारी भी ले रहे हैं। आज मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम रायपुर, देहरादून में निर्माणाधीन कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण किया।

[box type=”shadow” ]“वर्तमान में यह 750 बेड की क्षमता का बनाया जा रहा है। आवश्यकता पड़ने पर इसका 4000 बेड तक विस्तार किया जा सकता है। इम्युनिटी बूस्टर, औषधियाँ, योग, मनोरंजन आदि की हर आवश्यक सुविधाएं यहाँ उपलब्ध कराई जाएंगी। कोविड-19 से लम्बी लड़ाई लड़ी जानी है। राज्य सरकार हर सम्भव प्रयास कर रही है। इसमें आमजन का सहयोग भी बहुत जरूरी है। मास्क का प्रयोग, दो गज की दूरी, बार-बार हाथ धोना आदि बातों को हमें अपनी नियमित जीवनचर्या में लाना है।”……मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत[/box]
116 total views, 1 views today