उत्तराखण्डउधमसिंह नगरधार्मिक
मुख्यमंत्री धामी ने महाशिवरात्रि पर चकरपुर, उधम सिंह नगर स्थित वनखंडी महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की
मंदिर परिसर में मेले का शुभारंभ भी किया

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 फरवरी 2023, शनिवार, चकरपुर, उधम सिंह नगर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज महाशिवरात्रि पर चकरपुर, उधम सिंह नगर स्थित वनखंडी महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की तथा मंदिर परिसर में मेले का शुभारंभ भी किया।
इस दौरान जिलाधिकारी युगल किशोर पंत, एसएसपी मंजूनाथ टीसी, अपर जिलाधिकारी जय भारत सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, उप जिलाधिकारी रविंद्र बिष्ट एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
257 total views, 1 views today