Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्ड

उत्‍तराखंड में छाए बादल एक हफ्ते तक प्री-मानसून बारिश की संभावना!

उत्‍तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, छाए बादल; एक हफ्ते तक प्री-मानसून बारिश की संभावना

मौसम विभाग का पूर्वानुमान सटीक साबित हुआ। रविवार सुबह से उत्तराखंड मौसम ने करवट बदली है। रविवार से अगले एक हफ्ते तक प्री-मॉनसून बारिश की संभावना है।

देहरादून,मौसम विभाग का पूर्वानुमान सटीक साबित हुआ। रविवार सुबह से उत्तराखंड मौसम ने करवट बदली है। मैदानी और पर्वतीय इलाकों में बादल छाए हुए हैं। विभाग के अनुसार 16 जून यानी रविवार से अगले एक हफ्ते तक प्री-मॉनसून बारिश की संभावना है। उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में 16 जून से लेकर 18 जून तक झमाझम बारिश हो सकती है। वहीं, 19 जून के बाद इस बारिश में थोड़ी कमी आएगी, लेकिन यह 2-3 दिनों तक जारी रहेगी। यानी मॉनसून से पहले होने वाली यह बारिश गर्मी से बेहाल लोगों को कुछ समय के लिए राहत दिला सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक 16 जून से उत्तराखंड के ज्यादा इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं, कुछ इलाकों में आंधी और गरज के साथ हल्की बारिश के भी आसार हैं।

दून-हरिद्वार में पहली बार पारा रिकार्ड ऊंचाई पर

शनिवार को उत्तराखंड में मैदान से लेकर पहाड़ तक झुलसा देने वाली गर्मी से लोग बेहाल रहे। गढ़वाल से कुमाऊं तक अधिकतम तापमान में छह डिग्री सेल्सियस तक की उछाल दर्ज की गई। देहरादून, हरिद्वार एवं उधमसिंह नगर में पारा 40 डिग्री सेल्सियस पार रिकार्ड किया गया। दून में इस वर्ष पहली बार तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जबकि हरिद्वार में 42.4 डिग्री रहा।

मैदान ही नहीं हिल स्टेशन मसूरी, नैनीताल, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ व जोशीमठ में भी दिन के समय बेचैन करने वाली गर्मी हो रही है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग,  जिले में तापमान 35 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया। जबकि पिथौरागढ़ में पारा 33 डिग्री से ऊपर चले जाने से पहली बार स्थानीय लोग तेज गर्मी से परेशान हैं। देहरादून में पिछलों तीन दिनों से पारा सामान्य से पांच डिग्री अधिक 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। जबकि मसूरी में पारा सामान्य से छह डिग्री अधिक 29.2 डिग्री सेल्सियस होने से सैलानी केवल सुबह एवं शाम को ही सैर सपाटे के लिए होटल से बाहर निकल रहे हैं। कैंप्टीफॉल में दिनभर सैलानियों का तांता लगा हुआ है।

चारधाम में दिनभर तेज धूप खिरी रहने से मौसम सुहावना रहा जिससे श्रद्धालुओं की संख्या दिनोंदिन बढ़ती जा रही हैं। शनिवार को रूड़की सबसे गरम रहा। यहां अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। देहरादून में सुबह 11 बजे ही तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस पहुंचने से लोग गर्मी से बेहाल रहे। दोपहर एक बजे पारा 39.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। जिससे सड़क चौराहें लगभग सुने हो गए। भीषण गर्मी से अधिकतर दुकानें दोपहर 12 बजे से शाम पांच बजे तक बंद रही।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि 17 जून से उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों के अधिकतर क्षेत्रों में मध्यम से लेकर तेज बारिश होने की संभावना है। इस दौरान मैदान में भी कही-कहीं बारिश हो सकती है।

प्रमुख शहरों का तापमान

  • शहर————–अधि———-न्यूनतम
  • देहरादून———-40.6———-23.0
  • मसूरी————-29.2———-13.3
  • नई टिहरी——–30.8———-19.4
  • हरिद्वार———-42.4———-24.0
  • उत्तरकाशी——-35.1———-17.1
  • जोशीमठ———28.2———-16.1
  • अल्मोड़ा———-35.5———-16.7
  • नैनीताल———-28.7———-20.0
  • पंतनगर———-40.4———-20.1
  • पिथौरागढ़——–33.4———-16.3
  • मुक्तेश्वर———-28.7———-20.2
  • चम्पावत———-29.2———-15.1

 477 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!