Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्ड

चारधाम की आसान नहीं है डगर, 175 डेंजर जोन पर सफर की चुनौती

देहरादून। चारधाम यात्रियों को डेंजर जोन, ब्लैक स्पॉट और भूस्खलन क्षेत्र से सुरक्षित आवाजाही करने की चुनौती रहेगी। यहां से धाम तक पहुंचना और वहां से यात्रियों की सुरक्षित वापसी शासन-प्रशासन के लिए असल परीक्षा होगी।

खासकर ऑलवेदर और 2013 की आपदा से जर्जर हुए हाईवे पर बारिश के बाद सुरक्षित सफर करना चुनौतीपूर्ण रहेगा। इसके लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाने जरूरी हैं।

सात मई को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने से चारधाम यात्रा का आगाज हो जाएगा। इसके बाद नौ मई को केदारनाथ और 10 मई को बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने हैं। इस बार यात्रा रूट पर डेंजर जोन भी भक्तों की परीक्षा लेंगे।

चारधाम यात्रा रूट पर पूर्व में हुई दुर्घटना काफी हद तक खराब सड़क के कारण हुई। बारिश होने के बाद भूस्खलन क्षेत्र से सफर करना चुनौतीभरा रहता है। 2013 की आपदा से जर्जर हो चुके चारों धाम के हाईवे इस बार ऑलवेदर रोड से भी जख्मी हुए हैं।

ऑलवेदर से सड़कें तो चौड़ी हो गई हैं, लेकिन कटिंग से उनके घाव अभी भी हरे हैं। ऐसे में बारिश के बाद ऑलवेदर सड़कों पर सुरक्षित सफर यात्रियों के लिए आसान नहीं होगा। इसमें ऊपर पहाड़ और नीचे खाई वाले हिस्से ज्यादा जोखिमभरे साबित होंगे।

खासकर ऋषिकेश से बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री तक ऐसे कई भूस्खलन जोन तैयार हो गए हैं, जो यात्रा के लिए चुनौती पैदा कर सकते हैं। यही हाल एक ही स्थान पर कई दुर्घटना वाले ब्लैक स्पॉट की भी हैं। बदरीनाथ और गंगोत्री हाईवे पर ऐसे 99 तथा स्टेट हाईवे पर 25 ब्लैक स्पॉट यात्रियों के सुहाने सफर में बाधा डाल सकते हैं।

इसे लेकर सुरक्षा, ट्रीटमेंट और सतर्कता के समय पर इंतजाम किए जाने जरूरी हैं। अन्यथा चारधाम यात्रा के सफर में कोई अनहोनी होगी, इससे इन्कार नहीं किया जा सकता है।

प्रमुख भूस्खलन जोन

यमुनोत्री मार्गः छटांगा, बर्नीगाड़, अस्नोलगाड़, खनेड़ा डैम टॉप जूड्डो के पास, सुमन क्यारी, ओजरी।

गंगोत्री मार्गः ऋषिकेश से चंबा के बीच ऑलवेदर जोन, रत्नो गाड़, चिन्यालीसौड़, धरासू बैंड, रोनबासा, डुंडा, नाकुरी, बंदरकोट, बड़ेथी, गणेशपुर, मल्ला, भटवाड़ी, सुनगर, गंगनानी, डबराणी, सुक्की टॉप।

बदरी-केदारनाथ मार्गः मुल्यागांव, फरासू, सिरोबगड़, बांसवाड़ा, घाट, सोनप्रयाग, पीपकोटी से जोशीमठ के बीच, विष्णुप्रयाग से पांडुकेश्वर के बीच तथा लामबगड़।

निरीक्षण को भेजी गई टीम 

निदेशक यातायात केवर खुराना के अनुसार, चारधाम यात्रा रूट पर डेंजर जोन, भूस्खलन क्षेत्र और ब्लैक स्पॉट चिह्नित किए गए हैं। यहां नेशनल हाईवे को सुरक्षा के इंतजाम कराने को लिखा गया है। ट्रैफिक निदेशालय की टीम निरीक्षण को भेजी गई है। सरकार को भी इसका प्रस्ताव भेजा जाएगा।

सुरक्षा के हो रहे इंतजाम 

नेशनल हाईवे के अधीक्षण अभियंता आरसी शर्मा के मुताबिक, चारधाम रूट पर ऑलवेदर का काम पहले ही रोक दिया है। डेंजर जोन और ब्लैक स्पॉट पर सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। भूस्खलन जोन में चौड़ीकरण के चौबीसों घंटे मशीनें रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि यातायात सुचारु रहे।

 143 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!