Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

अराजक तत्वों ने वाहनों में की तोड़फोड़ – खाकी की सुस्त चाल से व्यापारियों में रोष

आकाश ज्ञान वाटिका, १४ दिसम्बर २०१९ (शनिवार)। रुद्रप्रयाग। अगस्त्यमुनि ब्लॉक मुख्यालय से सटे बाजार विजय नगर व पुराने देवल में बीती रात अज्ञात व्यक्तियों ने आठ वाहनों में तोड़फोड़ की। जिसमें दो मैक्स वाहन और आठ छोटी कारें शामिल हैं, जबकि एक दुकान का ताला तोड़कर नगदी और सामान पर भी हाथ साफ किया गया है। बताया जा रहा है कि पिछले सप्ताह भी विजयनगर में चार दुकानों के ताले तोड़े गये थे। जिसमें चोर सामान के साथ नगदी को उड़ा ले गये थे, जिसके बाद अगस्त्यमुनि थाने में इस घटना की शिकायत भी की गई थी। मगर पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने से लोगों में खासा आक्रोश है। व्यापारियों का आरोप है कि शहर की सुरक्षा को लेकर पुलिस गम्भीर नहीं है। अगस्त्यमुनि-विजयनगर और आस-पास के कस्बों में अज्ञात बदमाशों पर नजर रखने वाली तीसरी आंख में भी लापरवाही का मोतियाबिंद पड़ा हुआ है। आलम यह है कि शहर के सारे सीसीटीवी कैमरे बंद पडे हुए हैं। ऐसे में कैसे अराजक तत्वों पर नजर रखी जायेगी। बड़ा सवाल यह भी है कि पुलिस भी रात को गश्त नहीं मारती है, जिसका परिणाम लगातार चोरी की घटनाओं और वाहनों को क्षति पहुंचाने के रूप में सामने आ रहा है। उधर नगर पंचायत ने भी शहर के कई स्थानों पर स्ट्रीट लाइटें नहीं लगाई हुई हैं, जिससे अराजक तत्व आसानी से शहर में आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। लगातार हो रहीं चोरी की घटनाओं से तंग आकर अब अगस्त्यमुनि व्यापार मंडल पुलिस की सुस्त कार्रवाई के खिलाफ आंदोलन की रणनीति बना रहा है। अगस्त्यमुनि व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनिल कोठियाल ने कहा कि डेढ़ सप्ताह के भीतर ये दूसरी घटना है, जिसमें व्यापारियों को भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि केदारनाथ आपदा के बाद बड़ी मुश्किल से यहां के लोग उभर रहे हैं। बैंक से कर्ज लेकर कोई वाहन तो कोई दुकान चलाकर अपनी रोजी- रोटी का जुगाड़ कर रहा है, लेकिन असामाजिक तत्वों द्वारा भारी नुकसान पहुंचाने से व्यापारी कर्ज तले दब रहा है। ऐसा लगता है अगस्त्यमुनि-विजयनगर में सुरक्षा का भारी अभाव हो गया है। साथ ही उन्होंने कार्रवाई न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

 214 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!