उत्तराखण्डताज़ा खबरेंदेश
विधायक रायपुर श्री उमेश शर्मा काऊ के आवास पर नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में परेड ग्राउंड से होने वाली विशाल रैली के सन्दर्भ में कार्यकर्ताओ की बैठक

आकाश ज्ञान वाटिका, देहरादून। २७ दिसंबर २०१९ (शुक्रवार) । नागरिकता संशोधन कानून (CAA) 2019 के समर्थन में परेड ग्राउंड से होने वाली विशाल रैली के सन्दर्भ में आज माननीय विधायक रायपुर श्री उमेश शर्मा काऊ के आवास पर एक बैठक आहूत की गई।
कार्यकर्ताओ की इस बैठक में पूरे रायपुर विधानसभा से भारी संख्या में कार्यकर्त्ताओ, पार्षदों, व सक्रिय कार्यकर्ताओं ने अपनी सहभागिता की। बैठक को माननीय विधायक श्री उमेश शर्मा काऊ के समेत संगठन महामंत्री श्री अजेय कुमार, नवनिर्वाचित महानगर अध्यक्ष श्री सीताराम भट्ट ने सम्बोधित किया। बैठक के माध्यम से आने वाले रविवार, 29 दिसंबर को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) 2019 के समर्थन में होने वाली विशाल समर्थन रैली में अधिक से अधिक संख्या मेँ जान सहभागिता करने हेतु कार्यकर्ताओ का आह्वान किया गया।
88 total views, 1 views today
