Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्ड

बजट: पर्यावरणीय चुनौतियों से निपटने को भी तवज्जो

गैरसैंण: 71 फीसद वन भूभाग वाले उत्तराखंड के समक्ष खड़ी पर्यावरणीय चुनौतियों से निपटने को सरकार ने बजट में खास तवज्जो दी है। वर्ष 2018-19 के बजट में वन एवं पर्यावरण विभाग के लिए 808.55 करोड़ के बजट का प्रावधान इसे इंगित भी करता है। यही नहीं, जलवायु परिवर्तन के खतरों से जनसामान्य को आगाह करने के लिए सभी ब्लाकों में नेटवर्क तैयार कर लिया गया है।

यही नहीं, नमामि गंगे, ग्रीन इंडिया मिशन के तहत भी कई कार्य राज्य में होंगे। सबसे अहम यह कि जंगलों की आग से निपटने के लिए सिविल सोयम व पंचायती वनों के लिए बजट की व्यवस्था की गई है।

राज्य में पौधरोपण के लक्ष्य को ही देखें तो चालू वित्तीय वर्ष के लिए 18785 हेक्टेयर में 164.10 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया था। दिसंबर तक इसके सापेक्ष 160.30 लाख पौधे रोपित किए जा चुके थे। जंगलों की आग से निजात पाने के मद्देनजर वर्षा जल संरक्षण को भी खास तवज्जो दी गई है। इसके तहत कैंपा योजना में 1171 जलकुंड, 3060 पिरुल चेकडैम और 1766 हेक्टेयर वन क्षेत्रों में 370860 कंटूर नालियों का निर्माण किया जाएगा।

साथ ही नमामि गंगे परियोजना में 256 हेक्टेयर क्षेत्र में मृदा एवं जल संरक्षण कार्य और जायका परियोजना में चयनित वन पंचायतों में लगभग 3479 खाल-चाल, 1211 चेकडैम, 16 जल संगहण तालाब और राज्य सेक्टर में 129 विभिन्न जल संरक्षण स्ट्रक्चर का निर्माण किया गया है।

जलवायु परिवर्तन के मद्देनजर गठित राज्य जलवायु परिवर्तन केंद्र ने क्लाइमेट डेवलपमेंट नॉलेज नेटवर्क और अन्य सहयोगी संस्थाओं के माध्यम से सभी 95 विकासखंडों के लिए प्लान तैयार किया है। इससे जनसामान्य को जलवायु परिवर्तन के खतरों की जानकारी देने के साथ ही इससे निबटने के उपायों के बारे में जानकारी दी जा सकेगी।

वहीं राज्य में पारिस्थितिकीय पर्यटन के जरिये रोजगार के अवसर सृजित करने और राजस्व अर्जन की दिशा में भी कदम बढ़ाए गए हैं। इको टूरिज्म, नेचर टूरिज्म, ग्रीन इंडिया मिशन, नमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत कई कदम बढ़ाए गए हैं।

 53 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!