Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
मनोरंजन

Box Office: 5 हफ़्तों में इन 3 फ़िल्मों को पीछे छोड़ चुकी है ‘बधाई हो’, एक अक्षय कुमार की भी

मुंबई। आयुष्मान खुराना की फ़िल्म ‘बधाई हो’ ने बॉक्स ऑफ़िस पर पांच हफ़्तों का सफ़र पूरा करके छठे हफ़्ते में चली गयी है। इस शानदार सफ़र में फ़िल्म ने कामयाबी के नए रिकॉर्ड्स बनाये हैं। आज यानि शनिवार को फ़िल्म राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की ‘स्त्री’ को पीछे छोड़ देगी।

शुक्रवार (23 नवंबर) को ‘बधाई हो’ छठे हफ़्ते में प्रवेश कर गयी। फ़िल्म ने छठे शुक्रवार को 1.05 करोड़ का कलेक्शन किया और इसके साथ ही बधाई हो का 37 दिनों का कलेक्शन ₹129.45 करोड़ हो गया है। स्त्री को पीछे छोड़ने के लिए बधाई हो को सिर्फ़ ₹23 लाख की ज़रूरत है, जो हर हाल में आज मिल जाएगा। इससे पहले फ़िल्म राज़ी, गोल्ड और सोनू के टीटू की स्वीटी के लाइफ़ टाइम कलेक्शंस को पीछे छोड़ चुकी है। 29 नवंबर को 2.0 की रिलीज़ तक कोई बड़ी फ़िल्म नहीं है, लिहाज़ा ‘बधाई हो’ को इसका फ़ायदा मिल सकता है।

पांचवें हफ़्ते में मिले 8 करोड़

16 नवंबर को फ़िल्म का पांचवां हफ़्ता शुरू हुआ था और पांचवें वीकेंड में फ़िल्म के कलेक्शंस ने फिर ज़ोर पकड़ा। शुक्रवार को फ़िल्म ने ₹95 लाख और शनिवार को ₹1.75 करोड़ का कलेक्शन किया। रविवार को ‘बधाई हो’ ने 2.15 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं, सोमवार को ₹70 लाख, मंगलवार को ₹80 लाख और बुधवार को ₹1 करोड़ का कलेक्शन कर लिया। गुरुवार को फ़िल्म ने 80 लाख बटोरे। ‘ठग्स’ की असफलता का ‘बधाई हो’ ने भरपूर फ़ायदा उठाया। ‘ठग्स’ की रिलीज़ से पहले इस बात की कल्पना करना भी मुश्किल था कि ‘बधाई हो’ किसी दिन इसके कलेक्शन की बराबरी करेगी। मगर, पांचवें शनिवार को दोनों फ़िल्में को ₹1.75 करोड़ मिले।

चौथे हफ़्ते में मिले 10.80 करोड़

शुक्रवार (9 नवंबर) को ‘बधाई हो’ का सिनेमाघरों में चौथा हफ़्ता शुरू हो गया था। इस हफ़्ते में इसके सामने आमिर ख़ान और अमिताभ बच्चन अभिनीत ‘ठग्स’ की महा चुनौती थी, जो देशभर में 5000 स्क्रींस पर रिलीज़ की गयी। ठग्स की रिलीज़ से पहले यह लगभग तय मान लिया गया था कि बधाई हो अपनी कमाई कर चुकी है। अब इसका सफ़र थम जाएगा, मगर हुआ इसका उल्टा। ‘बधाई हो’ के कलेक्शंस एक करोड़ रुपये के ऊपर बने रहे।फ़िल्म ने चौथे शुक्रवार को ₹1.45 करोड़, शनिवार को ₹2.05 करोड़ और रविवार को ₹2.45 करोड़ का कलेक्शन किया। चौथे वीकेंड में फ़िल्म को ₹5.95 करोड़ मिले। ग़ौर कीजिए कि फ़िल्म के वीकेंड कलेक्शंस में इजाफ़ा हुआ है। चौथे सोमवार को भी ‘बधाई हो’ ने ₹1.30 करोड़ जमा कर लिये, मंगलवार को इसने ₹1.25 करोड़ का कलेक्शन किया, जबकि बुधवार को फ़िल्म ने ₹1.20 करोड़ का कारोबार कर लिया था। वहीं, गुरुवार को ₹1.10 करोड़ जमा किये थे।

तीसरे हफ़्ते में मिले ₹15.35 करोड़

8 नवंबर को ‘बधाई हो’ ने तीन हफ़्तों का सफ़र पूरा कर लिया। तीसरे हफ़्ते में फ़िल्म को 15.35 करोड़ मिले हैं।तीसरे शुक्रवार को फ़िल्म ने ₹2.35 करोड़ का कलेक्शन किया था, जबकि शनिवार को ₹3.55 करोड़ और रविवार को ₹3.85 करोड़ बधाई को मिले, वहीं सोमवार (धनतेरस) को फ़िल्म ने ₹1.45 करोड़ का कलेक्शन किया। मगंलवार को छोटी दिवाली वाले दिन 1.55 करोड़ और बुधवार को ख़ास दिवाली के दिन फ़िल्म ने 1.25 करोड़ का कलेक्शन किया था। गुरुवार को ‘ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान’ की रिलीज़ के दिन ‘बधाई हो’ ने 1.35 करोड़ कलेक्शन किया। इसके साथ ही ‘बधाई हो’ ने अक्षय कुमार की ‘गोल्ड’ के लाइफ़ टाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया, जिसने 107.37 करोड़ बॉक्स ऑफ़िस पर जमा किये थे। 100 करोड़ क्लब में पहुंचने वाली ‘बधाई हो’ इस साल की 10वीं फ़िल्म है। वहीं आयुष्मान खुराना की यह पहली 100 करोड़ की फ़िल्म है।

दूसरे हफ़्ते में ₹28.15 करोड़

26 अक्टूबर (शुक्रवार) को बधाई हो की रिलीज़ का दूसरा हफ़्ता शुरु हो गया, क्योंकि फ़िल्म गुरुवार (18 अक्टूबर) को रिलीज़ हुई थी, जिसकी वजह से पहले हफ़्ते को एक दिन का विस्तार मिला था। दूसरे शुक्रवार को फ़िल्म ने ₹3.40 करोड़ जमा किये। शनिवार को आंकड़ों में उछाल आया और फ़िल्म ने ₹6.60 करोड़ का कलेक्शन किया, जबकि रविवार को तो फ़िल्म ने ग़ज़ब ही कर दिया और ₹8.15 करोड़ का कलेक्शन कर लिया, जो इसके ओपनिंग कलेक्शन से भी अधिक है। सोमवार को फ़िल्म के कलेक्शंस में गिरावट आयी, फिर भी ₹2.60 करोड़ जमा कर ही लिये और मंगलवार को फ़िल्म का कलेक्शन ₹2.50 करोड़ रहा, जबकि बुधवार को फ़िल्म ने 2.35 करोड़ जमा किये। गुरुवार को फ़िल्म ने 2.55 करोड़ जमा किये और इसके साथ ही फ़िल्म का 15 दिनों का कलेक्शन 94.25 करोड़ हो गया है।

पहले हफ़्ते में जमा किये ₹66 करोड़

बधाई हो तय तारीख़ से एक दिन पहले 18 अक्टूबर को रिलीज़ हुई ‘बधाई हो’ ने ₹7.35 करोड़ की ओपनिंग ली थी, हालांकि ट्रेड के जानकारों ने ₹5-6 करोड़ का ही अनुमान लगाया था। दूसरे दिन यानि 19 अक्टूबर को दशहरे की छुट्टी में ‘बधाई हो’ के लिए दर्शक सिनेमाघरों में टूट पड़े और शुक्रवार को ₹11.85 करोड़ का कलेक्शन हुआ, जो ओपनिंग के मुकाबले तकरीबन 60 फीसदी का उछाल था। आंकड़ों की यह बढ़त रिलीज़ के तीसरे दिन यानि शनिवार को जारी रही और ‘बधाई हो’ ने ₹12.80 करोड़ का कलेक्शन किया। रविवार को ‘बधाई हो’ को ₹13.70 करोड़ मिले और इसके साथ ही 4 दिन लंबे ओपनिंग वीकेंड में फ़िल्म ने ₹45.70 करोड़ का शानदार कलेक्शन कर लिया था। 22 अक्टूबर (सोमवार) को वर्किंग वीक शुरू हो गया, फिर भी बधाई हो ने ₹5.65 करोड़ का कलेक्शन किया था। पहले सोमवार का टेस्ट पास करने के बाद 23 अक्टूबर (मंगलवार) को भी फ़िल्म ने ₹5.50 करोड़ जमा किये। 24 अक्टूबर (बुधवार) को बधाई हो ने ₹5 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं, गुरुवार को ₹4.25 करोड़ का कलेक्शन किया। इसके साथ पहले हफ़्ते (आठ दिन) में फ़िल्म का नेट कलेक्शन ₹66.10 करोड़ हो गया था।

पैरेंटल प्रेग्नेंसी की दिलचस्प कहानी ‘बधाई हो’

एक मध्यमवर्गीय परिवार की कहानी है, जो एक बेहद सामाजिक मुद्दे को एड्रेस करती है। जवान बच्चों के माता-पिता अगर संतानोत्पत्ति करते हैं, तो इसे हमारे समाज में सही नहीं समझा जाता। तरह-तरह की बातें की जाती हैं, मज़ाक उड़ाया जाता है। शादी की उम्र के बच्चों को ख़ुद यह बात बड़ी अजीब लगती है कि उनके माता-पिता यह क़दम कैसे उठा सकते हैं। बधाई हो ऐसी ही सोच पर मज़ाकिया अंदाज़ में आघात करती है। इस फ़िल्म के नायक आयुष्मान खुराना हैं, जबकि उनके साथ सान्या मल्होत्रा हैं, जिन्होंने आमिर ख़ान की फ़िल्म ‘दंगल’ से डेब्यू किया था और विशाल भारद्वाज की फ़िल्म ‘पटाख़ा’ में लीड रोल में नज़र आयीं। ‘बधाई हो’ में आयुष्मान के माता-पिता के रोल में नीना गुप्ता और गजराज राव हैं। दादी के किरदार में वेटरन एक्टर सुरेखा सीकरी को नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता।

बहरहाल, आयुष्मान खुराना के लिए यह जॉनर नया नहीं है। इससे पहले ‘शुभ मंगल सावधान’ और ‘विक्की डोनर’ जैसी फ़िल्मों के ज़रिए वो भारतीय समाज में यौन से जुड़ी मान्यताओं और पूर्वाग्रहों को पर्दे पर पेश कर चुके हैं। आयुष्मान ने वक़्त के साथ ख़ुद को बतौर बॉलीवुड एक्टर स्थापित किया है। उनकी फ़िल्म का चयन उनकी सबसे बड़ी ताक़त है।

 102 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!