Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
मनोरंजन

Box Office: रणवीर की सिंबा से अब आमिर, सलमान, अजय भी हारे, 13वें दिन इतनी कमाई

मुंबई। रणवीर सिंह और सारा अली खान की फिल्म सिंबा ने अपनी रिलीज़ के 13वें दिन पांच करोड़ रूपये से अधिक का कलेक्शन कई सारी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है जिसमें रोहित शेट्टी की गोलमाल अगेन भी शामिल है।

बॉक्स ऑफ़िस पर पहले दिन से ही दहाड़ रही, रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह और सारा अली खान की सिंबा ने इस बुधवार को  पांच करोड़ 31 लाख रूपये का कलेक्शन किया है। फिल्म की कुल कमाई अब 13 दिनों 208 करोड़ 14 लाख रूपये हो गई है। इसी के साथ रोहित शेट्टी ने अपनी ही पिछली फिल्म गोलमाल अगेन के 206 करोड़ 50 लाख रूपये के लाइफ़ टाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। सिंबा का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन अब 336 करोड़ 96 लाख रूपये हो गया है।

रणवीर सिंह की इस फिल्म ने सलमान खान की फिल्म एक था टाइगर के 334 करोड़ 39 लाख रूपये और आमिर खान और अमिताभ बच्चन की फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान के 322 करोड़ 7 लाख रूपये के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। सिंबा साल 2018 में रिलीज़ हुई फिल्मों के वर्ल्ड वाइड ग्रॉस कलेक्शन के मामले में दूसरे स्थान पर आ गई है। संजू (586.85 करोड़) और पद्मावत (571.98 करोड़) ही उससे आगे है।

अगर आल टाइम वर्ल्ड वाइड कलेक्शन की बात की जाय तो सिंबा इस लिस्ट में 18वें नंबर पर है। उससे अधिक कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट ऐसी है –

दंगल 1968.03 करोड़

बजरंगी भाईजान 918.18 करोड़

सीक्रेट सुपरस्टार 875.78 करोड़

पीके 769.89 करोड़

सुल्तान 614.49 करोड़

संजू 586.85 करोड़

पद्मावत 571.98 करोड़

टाइगर जिंदा है 564.2 करोड़

धूम 3 556.74 करोड़

चेन्नई एक्सप्रेस 424.54 करोड़

3 इडियट्स 400.61 करोड़

कृष 3 393.37 करोड़

किक 388.7 करोड़

प्रेम रतन धन पायो 388.48 करोड़

हैप्पी न्यू ईयर 383.1 करोड़

दिलवाले 376.85 करोड़

बाजीराव मस्तानी 355.61 करोड़

सिंबा, संग्राम भालेराव नाम के एक घूसखोर पुलिसवाले की कहानी है जो शहर के डॉन के साथ मिलकर काम करता है। लेकिन एक दिन जब उसकी मुंहबोली बहन के साथ रेप हो जाता है तो उसका खून खौल उठता है। सिंबा, तेलुगु फिल्म टेम्पर का हिंदी रिमेक है। टेम्पर में जूनियर एनटीआर ने लीड रोल निभाया था। रणवीर सिंह की इस फिल्म को बनाने में करीब 85 करोड़ रूपये की लागत आई है, जिसमें प्रचार का खर्च भी शामिल है। सिंबा की ओपनिंग 4020 स्क्रीन्स में और ओवरसीज़ के 963 स्क्रीन्स में हुई थी।

 59 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!