Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
राजनैतिक-गतिविधियाँ

राम मंदिर मुद्दे पर भाजपा का बड़ा बयान, राहुल गांधी से पूछा सवाल

नई दिल्ली । अयोध्या में राममंदिर निर्माण का मामला एक बार फिर तूल पकड़ लिया है। एक तरफ सुप्रीम कोर्ट ने जहां अयोध्या मामले की सुनवाई जनवरी 2019 तक टाल दिया है, वहीं तमाम संगठन केंद्र सरकार पर संसद में बिल लाने का दबाव डाल रहे हैं। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी का एक महत्वपूर्ण बयान सामने आया है।

भाजपा नेता व राज्यसभा सदस्य राकेश सिन्हा ने ट्वीट किया है कि जो लोग भाजपा और संघ को उलाहना देते रहते हैं कि राम मंदिर की तारीख बताएं, उनसे सीधा सवाल है कि क्या वे मेरे प्राइवेट मेंबर बिल का समर्थन करेंगे? समय आ गया है दूध का दूध पानी का पानी करने का।’ उन्होंने इस ट्वीट में राहुल गांधी, अखिलेश यादव, सीताराम येचुरी, लालू प्रसाद यादव और चंद्रबाबू नायडू को भी किया।

राकेश सिन्हा यहीं नहीं रुके। उन्होंने दूसरे ट्वीट में लिखा कि आर्टिकल 377, जलीकट्टू और सबरीमाला पर फैसला देने में सुप्रीम कोर्ट ने कितने दिन लगाए? लेकिन दशकों दशक से अयोध्या प्राथमिकता में नहीं है। यह हिंदू समाज के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता में है। अगले ट्वीट में फिर उन्होंने राहुल गांधी, येचुरी और लालू को टैग करने के साथ मायावती का जिक्र करते हुए लिखा कि जो तारीख पूछते थे अब उनपर जिम्मेदारी है कि बताएं बिल का समर्थन करेंगे या नहीं?

महाराष्ट्र के सीएम ने भी राहुल गांधी सा पूछा सवाल

वहीं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एक निजी चैनल से बातचीत करते हुए राम मंदिर निर्माण के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को आगे आकर सहयोग करने के लिए कहा है। फडणवीस ने कहा कि राहुल गांधी आजकल मंदिर-मंदिर जा रहे हैं। वो अयोध्या में राम मंदिर बनाने के लिए भी मदद करें और राज्यसभा में अगर बिल पेश हो तो उसका समर्थन करें।

देवेंद्र फडणवीस ने अयोध्या के मुद्दे पर कहा कि सरकार राम मंदिर के निर्माण के लिए कानून ला सकती है लेकिन राज्यसभा में एनडीए के पास बहुमत नहीं है इसलिए कानून पास नहीं हो पाएगा। उन्होंने कहा कि आजकल राहुल गांधी मंदिर मंदिर घूम रहे हैं, अगर राहुल राम मंदिर निर्माण के लिए साथ देने का वादा करें तो सरकार कल कानून ले आएगी और मंदिर निर्माण शुरू हो जाएगा।

 55 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!