Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

सल्ट विधानसभा सीट पर होने वाले उप चुनाव में भाजपा की ओर से महेश जीना को बनाया गया प्रत्याशी, आज किया नामांकन

आकाश ज्ञान वाटिका, 30 मार्च 2021, मंगलवार, देहरादून। जनपद अल्मोड़ा की सल्ट विधानसभा सीट के लिए 17 अप्रैल को होने जा रहे उप चुनाव में भाजपा ने महेश जीना को प्रत्याशी बनाया है।

महेश जीना सल्ट के विधायक रहे स्व सुरेंद्र सिंह जीना के भाई हैं। राज्य की चौथी विधानसभा में यह लगातार तीसरा उप चुनाव है, जिसमें भाजपा ने सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे विधायक के निधन से रिक्त हुई सीट पर उनके ही स्वजन को मैदान में उतारा है। 9 नवंबर 2021 में विधायक सुरेंद्र सिंह जीना का असामयिक निधन हो गया था। भाजपा ने इस सीट के उप चुनाव के लिए महेश जीना समेत छह दावेदारों का पैनल तैयार कर आलाकमान को भेजा था। सोमवार को भाजपा आलाकमान ने प्रत्याशी के रूप में महेश जीना के नाम पर मुहर लगा दी। भाजपा एक तरह से स्व सुरेंद्र सिंह जीना के निधन से उपजी सहानुभूति का लाभ लेने की रणनीति ही अमल में लाई। इससे पहले हुए 2 उप चुनावों में भी भाजपा ने दो विधायकों के निधन पर उनके स्वजनों को ही प्रत्याशी बनाया था।

सल्ट सीट का यह उप चुनाव नए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के लिए पहली अग्नि परीक्षा के समान है। तीरथ के नेतृत्व में भाजपा के लिए यह पहला चुनाव है। इसके अलावा इस उप चुनाव की अहमियत इसलिए भी काफी ज्यादा है, क्योंकि अब अगले विधानसभा चुनाव के लिए एक साल से भी कम वक्त बचा है। सल्ट में जिस भी पार्टी को कामयाबी मिलेगी, वह बढ़े हुए मनोबल के साथ विधानसभा चुनाव में जाएगी। साथ ही इस उप चुनाव का नतीजा राज्य में भाजपा सरकार के चार साल के कार्यकाल के आकलन के लिहाज से कसौटी का काम भी करेगा।

भाजपा के सल्ट उप चुनाव के लिए घोषित प्रत्याशी महेश जीना मंगलवार को नामांकन किया। नामांकन के बाद स्याल्दे छ्यानी बगड़ में जनसभा का भी आयोजन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक जनसभा को संबोधित किया। नामांकन के अवसर पर भाजपा के प्रमुख पदाधिकारी शामिल हुए। इस अवसर पर नामांकन स्थल भिकियासैंण में  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, प्रदेश महामंत्री संग़ठन अजेय, प्रदेश महामंत्री एवं सल्ट चुनाव के प्रभारी सुरेश भट्ट, कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य, राज्य मंत्री धन सिंह रावत, सांसद अजय भट्ट व अजय टम्टा मौजूद रहे।

 125 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.
error: Content is protected !!