उत्तराखण्डताज़ा खबरें
सड़क हादसा : दिल्ली-देहरादून हाईवे पर वैगनआर और होंडा सिटी कार में हुई भिड़ंत – 1 की मौत, 2 घायल

आकाश ज्ञान वाटिका, 30 मार्च 2021, मंगलवार, रुड़की। आज मंगलवार सुबह दिल्ली-देहरादून हाईवे पर सालियर ओवर ब्रिज के समीप वैगनआर और होंडा सिटी कार की भिड़ंत में 1 व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 2 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसा दिल्ली-देहरादून हाईवे पर सालियर ओवरब्रिज के समीप हुआ। एक वैगनआर कार मंगलौर कुमराडी से देहरादून जा रही थी। इसी दौरान सामने से आ रही होंडा सिटी कार से वैगनआर कार से भिड़ंत हो गई। इस हादसे में वैगनआर सवार अहतसाम निवासी मंगलौर कुमराडी की मौत हो गई, सलमान और शहजाद घायल हो गए। वहीं, होंडा सिटी सवार चालक को भी गंभीर चोटें आई हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।
74 total views, 1 views today