Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
मनोरंजनस्वास्थ

बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन और उनके परिवार के बाद अब बालाजी टेलीफिल्म्स की क्रिएटिव हेड तनुश्री दासगुप्ता भी आई करोना की चपेट में

आकाश ज्ञान वाटिका, 13 जुलाई 2020, सोमवार। कोरोना वायरस का कहर भारत में बढ़ता जा रहा है और जब से लॉकडाउन में ढील दी गई है, तब से कोरोना वायरस के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। वहीं, फिल्म इंडस्ट्री के भी काफी लोग भी संक्रमित हो रहे हैं। कई टीवी एक्टर्स समेत बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन और उनका परिवार भी पॉजिटिव पाया गया है। लॉकडाउन के बाद शूटिंग का काम शुरू होने के बाद मामले भी बढ़ रहे हैं। अब एकता कपूर के बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड की टीम मेंबर भी पॉजिटिव पाई गई हैं।

एंटरटेनमेंट कंपनी की एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट तनश्री दासगुप्ता भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गई हैं और उनका टेस्ट पॉजिटिव आया है। इससे पहले उनकी मां कोविड-19 से संक्रमित हुई, जिसके बाद उनके शरीर में भी लक्षण पाए गए। उनकी मां के संक्रमित होने के बाद उनका अस्पताल में इलाज नहीं चल रहा था, बल्कि उन्हें होम क्वांटाइन में रखा गया था। तनसुरी का कहना है कि उनकी मां अब ठीक हो रही हैं।

तनुश्री ने ईटाइम्स को बताया है, ‘मुझे जब ऑक्सीजन में दिक्कत हुई तो मुझे शनिवार रात को अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर ने ब्लड टेस्ट किया और मुझे एडमिट होने की सलाह दी ताकि मेरी मॉनिटरिंग की जा सके। साथ ही उन्होंने कहा कि वो कुछ दिनों से डरी हुई हैं, लेकिन उन्हें ठीक होने का विश्वास है। साथ ही उन्होंने कहा, ‘अगर आप अच्छे हाथों में हैं तो डरने की जरुरत नहीं है। हम सभी ठीक हो रहे हैं और मैं जल्द घर चली जाउंगी।’

बालाजी टेलीफिल्म्स ने अपने आधिकारिक अकाउंट पर जानकारी दी है कि कसौटी जिंदगी की से जुड़े कुछ लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इसमें एक्टर पार्थ का नाम भी शामिल है, जो सीरीयल में अनुराग बासु का किरदार निभाते हैं। बता दें कि एक्टर के पॉजिटिव आने के बाद शो की शूटिंग भी रोक दी गई है, जो कुछ ही दिन पहले शुरू की गई थी।

 90 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!