Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्ड

कुमाऊं में कमल खिलाने में अटल ने निभाई अहम भूमिका

हल्‍द्वानी, नैनीताल : पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने कुमाऊं में भी कमल खिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। भाजपा के विधिवत गठन के बाद वह पूरे देश के भ्रमण दौरान वर्ष 1982 में अल्मोड़ा पहुंचे थे। पांच दिन के भ्रमण के दौरान सोबन सिंह जीना के आवास पर रूके। राजनीतिक संपर्क करने के साथ ही उन्होंने कई सभाओं के जरिये ऊर्जा का संचार किया था। उनकी इस राजनीतिक यात्रा के बारे में तत्कालीन जिला मंत्री रहे पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री बची सिंह रावत बचदा ने उनसे जुड़ी कई बातें साझा की और कहा कि उनका जाना देश की राजनीति के लिए बड़ी क्षति है।

अयोध्या के मामले में दी थी संयम बरतने की सलाह

अपने राजनीतिक कॅरियर की ऊंचाइयों को छूने के दौरान बची सिंह रावत बचदा वर्ष 1992 का जिक्र करते हैं, वह मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के साथ लखनऊ कार्यालय में थे। तब वह राजस्व मंत्री थे और अटल जी ने कहा था, फिलहाल संयम बरतने की जरूरत है, लेकिन हर तरह के संघर्ष के लिए तैयार रहने के लिए भी चेताया। वह कुशल राजनीतिज्ञ होने के साथ ही अच्छे मार्गदर्शक भी रहे।

तब मुझे बिना सिफारिश के बना दिया मंत्री 

अटल जी के जाने से दुखी हुए बचदा कहते हैं, मैं वर्ष 1999 में तीसरी बार सांसद बना था। मुझे मंत्री बनाए जाने की कोई जानकारी नहीं थी। मेरे आवास के लैंडलाइन नंबर पर फोन आया। तब फोन मैंने रिसीव नहंी किया था। बाद में फिर फोन आया और कहा गया कि आपको शपथ ग्रहण में आना है। अटल जी के लिए बचदा कहते हैं, मुझे बिना सिफारिश के मंत्री बनाया गया। रक्षा राज्य मंत्री के बाद विज्ञान एवं प्रोद्यौगिकी जैसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली। अटल जी मेरे संसदीय कार्य की बहुत प्रशंसा किए करते थे। राज्य में हार के बाद भी जब मैं प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने गया, तो उन्होंने स्वीकार नहीं किया।

राज्य बनाने के लिए पूरा किया अपना कमिटमेंट 

बचदा कहते हैं, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने उत्तराखंड राज्य बनाने के लिए पहले ही कमिटमेंट किया था, लेकिन जब वह प्रधानमंत्री बने तो राज्य भी बनवा दिया। वह इरादों के पक्के थे।

 164 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!