Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्ड

परिवार के हर एक सदस्य का बनेगा अटल आयुष्मान कार्ड

अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना के तहत स्वास्थ्य बीमा का लाभ उठाने के लिए परिवार का एक कार्ड नहीं चलेगा। यदि परिवार में पांच सदस्य हैं, तो उनका अलग-अलग कार्ड बनेगा। राज्य स्वास्थ्य अभिकरण ने भी यह माना है कि अभी भी पात्र परिवारों के प्रत्येक सदस्य द्वारा गोल्डन कार्ड की अनिवार्यता को समझा नहीं गया है। पर अब लोग इसे लेकर जागरूक हो रहे हैं।

प्रदेश में अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना के अभी तक 34.25 लाख (14.29 लाख परिवारों के सदस्य) के गोल्डन कार्ड बने हैं। इस वक्त राज्य स्तर पर अधिकाधिक लोगों के गोल्डन कार्ड बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसे दस जनवरी तक बढ़ा दिया गया है।

योजना के अध्यक्ष डीके कोटिया ने बताया कि यह देखा गया है कि अभी तक पात्र परिवारों के प्रत्येक सदस्य द्वारा गोल्डन कार्ड की अनिवार्यता के महत्व को समझा नहीं गया था, जिस कारण 34 लाख गोल्डन कार्ड ही बन पाए थे। पर विशेष अभियान के तहत पात्र परिवारों केप्रत्येक सदस्य द्वारा गोल्डन कार्ड बनाए जाने की अनिवार्यता को महसूस किया गया है और अब परिवार के प्रत्येक सदस्य द्वारा गोल्डन कार्ड बनाने के लिए जागरूक होते दिख रहे हैं।

उन्होंने बताया कि अभियान में जनप्रतिनिधियों व स्वैच्छिक संगठनों का भी सहयोग किया जा रहा है। आशाओं व आरोग्य मित्रों को भी गोल्डन कार्ड बनाने के लिए अभियान में शामिल किया गया है। इसके लिए उन्हें प्रोत्साहन राशि दी जा रही है।

बताया कि अटल आयुष्मान योजना में गोल्डन कार्ड धारक व्यक्ति को सालाना पांच लाख रुपये तक का निश्शुल्क उपचार मिलेगा। वर्तमान में यह सुविधा राज्य के सभी 101 सरकारी चिकित्सालयों व 74 सूचीबद्ध निजी चिकित्सालयों में (रेफर करने के आधार पर) मरीजों को मिल रही है। आपातकालीन में योजना में सूचीबद्ध निजी चिकित्सालयों में बिना रेफर भी उपचार की सुविधा मरीजों को दी जा रही है। योजना के अंतर्गत 1350 प्रकार की बीमारियों के इलाज की सुविधा है।

 135 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!