उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ
उत्तराखंड विधानसभा का पहला सत्र 1 मार्च से गैरसैंण में किया जाएगा आयोजित, प्रस्तावित कार्यक्रम जारी

आकाश ज्ञान वाटिका, 12 फ़रवरी 2021, शुक्रवार। उत्तराखंड विधानसभा का पहला सत्र 01 मार्च से 10 मार्च तक गैरसैंण में आयोजित किया जाएगा। इसको लेकर प्रस्तावित कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। इससे पहले गुरुवार शाम को राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने विधानसभा सत्र की तिथि घोषित कर दी है।
बीते दिनों ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में होने वाले विधानसभा के बजट सत्र के मद्देनजर तिथियों पर मंथन चल रहा था। माना जा रहा था कि कि फरवरी के अंतिम सप्ताह में सत्र हो सकता है। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने अब 01 मार्च से सत्र शुरू की तिथि घोषित की है। 01 मार्च सुबह 11 बजे से गैरसैंण के भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में सत्र शुरू हो जाएगा।
[box type=”shadow” ]प्रस्तावित कार्यक्रम
- 01.03.2021 : सोमवार : राज्यपाल का अभिभाषण
- 02.03.2021 : मंगलवार :राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का प्रस्तुतीकरण और चर्चा।
- 03.03.2021 : बुधवार : धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा।
- 04.03.2021 : गुरुवार : वित्तीय वर्ष के लिए आय-व्ययक का प्रस्तुतीकरण के साथ ही विधायी कार्य।
- 05.03.2021 : शुक्रवार :आय-व्ययक पर सामान्य चर्चा, विधायी कार्य और असरकारी कार्य।
- 06.03.2021 : शनिवार : और सात मार्च (रविवार) को राजकीय अवकाश।
- 08.03.2021 : सोमवार : आय-व्ययक पर सामान्य चर्चा। विभागवार अनुदान मांगों का प्रस्तुतीकरण, चर्चा और मतदान। विधायी कार्य।
- 09.03.2021 : मंगलवार :विभागवार अनुदान मांगों का प्रस्तुतीकरण, चर्चा और मतदान। विधायी कार्य।
- 10.03.2021 : बुधवार : विभागवार अनुदान मांगों का प्रस्तुतीकरण, चर्चा और मतदान। विनियोग विधेयक का पुरस्थापना विचार और पारण। विधायी कार्य[/box]
108 total views, 1 views today