आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण एशिया की खूबसूरत महिलाओं में से एक हैं

अभिनेत्री आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण एक सर्वे में एशिया की सबसे खूबसूरत महिलाएं चुनी गई हैं। आलिया भट्ट को इस साल की सबसे खूबसूरत महिला का खिताब मिला है तो दीपिका पादुकोण इस दशक की सबसे ब्यूटीफुल महिला चुनी गई हैं। लंदन की ‘Eastern Eye’साप्ताहि क मैगजीन ने यह सर्वे कराया है। इस सर्वे में ऑनलाइन वोटिंग के जरिए सबसे खूबसूरत महिलाओं की सूची तैयार की गई है।
सबसे खूबसूरत महिला चुने जाने पर अलिया भट्ट ने कहा, ‘मेरा मानना रहा है कि सच्ची सुंदरता जो दिखती है उससे कहीं ज्यादा होती है। हम बूढ़े हो जाएंगे। हम कैसे दिखते हैं यह वक्त के साथ बदल जाएगा लेकिन आपका दिल से अच्छा होना आपको हमेशा खूबसूरत बनाए रखेगा। हम सबको इस पर ध्यान देना चाहिए। आलिया भट्ट की फिल्मों की बात करें तो इस साल उनकी दो मूवी आई हैं, कलंक और गली ब्वॉय। इसमें से गली ब्वॉय 2020 ऑस्कर के लिए भारत की आधिकारिक एंट्री है। हालांकि कलंक बॉक्स ऑफिस पर ढेर हो गई थी।
112 total views, 1 views today