Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्ड

एयरटेल ने उत्तर प्रदेश (पश्चिम) और उत्तराखंड में की 6200 4जी नेटवर्क साइटों की स्थापना

देहरादून। भारत की सबसे बड़ी दूरसंचार सेवा प्रदाता भारती एयरटेल (‘‘एयरटेल’’) ने आज जानकारी दी कि उसने पिछले एक साल में पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में 4000 से अधिक नई 4जी साइटें लगाई हैं ताकि ग्राहकों को बेहतर नेटवर्क कवरेज का अनुभव दिया जा सके।

इन 4जी साइट्स को मिलाकर कंपनी ने क्षेत्र में अब तक 6200 से अधिक 4जी साइट्स स्थापित की हैं, जो एयरटेल को पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के सबसे बड़े 4जी नेटवर्क में से एक बनाती हैैं, जिससे यह 7000 गांव और 350 शहरों/कस्बो तक अपनी विस्तृत पहुंच बनाता है। इसके साथ एयरटेल सस्ते डेटा पैक व तेज डेटा स्पीड के अलावा उपभोक्ताओं को एक शानदार स्मार्टफोन नेटवर्क का अनुभव प्रदान करेगी।

भारती एयरटेल उत्तर प्रदेश (पश्चिम) और उत्तराखंड के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर श्री अवनीत सिंह पुरी ने इस कदम को मील का पत्थर बताते हुए कहा “हमारे लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है कि भारत के अग्रणी स्मार्टफोन नेटवर्क के रूप में एक विश्वस्तरीय नेटवर्क का अनुभव दिया जाये। आज हम भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर नेटवर्क का निर्माण कर रहे है साथ ही यह सुनिश्चित भी कर रहे हैं कि राज्य के प्रत्येक कोने तक नेटवर्क को पहुंचाया जाए। हम पूरी तरह से सरकार के डिजिटल दृष्टिकोण से प्रतिबद्ध हैं और हमारे ग्राहकों को बेहतर सेवा देने के लिए निवेश करना जारी रखेंगे।

यह परियोजना प्रोजेक्ट लीप का एक हिस्सा है। फ्यूचर रेडी नेटवर्क बनाने के लिए कंपनी ने इस कार्यक्रम के तहत भारत भर में 60,000 करोड़ रुपये निवेश की प्रतिबद्धता की है।

भारती एयरटेल लिमिटेड दुनिया की अग्रणी टेलीकम्युनिकेशंस कंपनी है जो एशिया और अफ्रीका के 17 देशों में परिचालन करती है। इसका मुख्यालय भारत की राजधानी नई दिल्ली में है और कुल उपभोक्ताओं की संख्या के हिसाब से यह दुनिया की तीन शीर्ष मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनियों में शामिल है। भारत में कंपनी की सेवाओं में 2जी, 3जी और 4जी वायरलैस सेवाएं, मोबाइल काॅमर्स, फिक्स्ड लाइन सर्विस, हाइ स्पीड डीएसएल ब्राडबैंड, आईपीटीवी, डीटीएच और कैरियर्स के लिए लंबी दूरी की राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय सेवाओं सहित एंटरप्राइज सर्विसेज शामिल हैं। दुनिया के दूसरे देशों में कंपनी 2जी, 3जी तथा 4जी वायरलैस सेवाएं और मोबाइल काॅमर्स सेवाएं दे रही है।

 85 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!