Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्ड

अफशा ने जीता नेशनल मास्टर्स गेम्स बैडमिंटन एकल वर्ग का खिताब

देहरादून: प्रथम नेशनल मास्टर्स गेम्स की बैडमिंटन स्पर्धा के महिला एकल वर्ग में अफशा जबी ने खिताब जीता। इसी स्पर्धा में उमा ने दूसरा स्थान हासिल किया।

मास्टर्स गेम्स फेडरेशन की ओर से चंडीगढ़ में तीन अप्रैल से शुरू हुए मास्टर्स गेम्स में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने अपना दबदबा कायम रखा। 35 प्लस आयुवर्ग में उमा रौथान ने पांच हजार मीटर वॉक रेस और 100 मीटर बाधा दौड़ में एक-एक रजत पदक जीता।

सोमू पंत ने 1500 व 200 मीटर दौड़ में कांस्य और पांच हजार मीटर वॉक रेस में स्वर्ण पदक हासिल किए। 100 मीटर बाधा दौड़ में कामिनी धीमान को स्वर्णिम सफलता मिली। डिसकस थ्रो और ट्रिपल जंप में नरगिस इरफान ने रजत व लंबीकूद में कांस्य पदक जीत कर खुशी जताई।

400 मीटर बाधा दौड़ में शैलेंद्र रौथाण प्रथम स्थान पर रहे। 40 प्लस आयुवर्ग में रेनू शर्मा ने 100 मीटर बाधा दौड़ में रजत और 400 मीटर दौड़ में कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। दीपक नेगी ट्रिपल जंप और लंबीकूद में प्रथम स्थान पर रहे, जबकि ऊंची कूद में उन्होंने रजत पदक जीता।

45 प्लस आयुवर्ग में कुसुम चौधरी ने पांच हजार मीटर वॉक में कांस्य पदक प्राप्त किया। 100 मीटर बाधा दौड़ और लंबीकूद में संतोष रॉय प्रथम, 100मीटर दौड़ में रजत, सरोजिनी थपलियाल ने 200 मीटर दौड़ व पांच हजार मीटर वॉक रेस में रजत और 100 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता।

वहीं चंद्रा पांडेय ने 200 मीटर दौड़ में कांस्य, 800 मीटर दौड़ में स्वर्ण और 400 मीटर दौड़ में रजत पदक, हयात सिंह ने शॉटपुट और जैवलिन थ्रो में स्वर्ण पदक हासिल किया। 50 प्लस आयुवर्ग में उर्मिला राणा पांच हजार मीटर वॉक रेस में प्रथम स्थान पर रहीं।

 92 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!