Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
खेल-जगत

गंभीर के बाद अब अफरीदी को सचिन और विराट ने भी सुनाई खरी-खरी, जानिए क्या बोले दिग्गज

नई दिल्ली : कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी के ट्वीट पर भारतीय खिलाड़ियों मुंहतोड़ जवाब दिया है। मंगलवार को पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने कश्मीर मुद्दे पर ट्वीट किया था। आपको बता दें कि पिछले सप्ताह भारतीय जवानों ने कश्मीर में 12 आतंकियों को मार गिराया था जिसे लेकर शाहिद अफरीदी ने इन आतंकियों को निर्दोष बताते हुए ट्वीट किया था। अफरीदी ने इन 12 आतंकियों को निर्दोष बताते हुए यूएन से भारत के हिस्से वाले कश्मीर में हस्तक्षेप करने की मांग की थी।

अफरीदी के इस ट्वीट पर भारतीय क्रिकेटरों ने कड़े जवाब दिए हैं। भारतीय क्रिकेटरों और पूर्व क्रिकेटरों की जवाबदेही की इस कड़ी में क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने भी अफरीदी के इस बयान पर नाराजगी जताते हुए उन्हें जमकर लताड़ लगाई है। सचिन तेंदुलकर ने अफरीदी के इस ट्वीट के जवाब में कहा है कि, ‘हमारे देश में क्षमतावान लोगों की कमी नहीं है यहां ऐसे लोग हैं जो अपने देश को सही ढंग से चलाने की क्षमता रखते हैं। इस मामले में हमें किसी बाहरी व्यक्ति से यह सीखने की जरूरत नहीं है कि हमें क्या करना चाहिए’

केवल सचिन तेंदुलकर ने ही अफरीदी के इस बयान पर पलटवार नहीं किया उनसे पहले अफरीदी के इस बयान पर भारत के कई और क्रिकेटर उन्हें लताड़ लगा चुके हैं। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली, सुरेश रैना और पूर्व कप्तान कपिल देव ने अफरीदी के इस कमेंट पर उसकी जबरदस्त तरीके से खिंचाई की थी।

कोहली का पलटवार

अफरीदी के इस बयान के बाद भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने भी उसी अंदाज में अफरीदी को लताड़ते हुए कहा, ‘वह कभी उन चीजों को सपोर्ट नहीं करेंगे, जो भारत के हितों के खिलाफ हों। एक भारतीय के तौर पर आप यही कहेंगे, जो हमारे देश के हित में है वह ही मेरे हित है। अगर कोई इसका विरोध करता है, तो निश्चित ही मैं उसका समर्थन कभी नहीं करूंगा।’

हम ऐसे लोगों को महत्तव क्यों दें: कपिल देव

अफरीदी के इस कमेंट के जवाब में एक कार्यक्रम के दौरान पूर्व कप्तान कपिल देव ने कहा, ‘(अफरीदी) वह है कौन? हम उसे क्यों महत्व दे रहे हैं? कुछ लोगों को हमें बिल्कुल भी महत्व देने की जरूरत नहीं है।’

कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है: सुरेश रैना

भारतीय टीम के क्रिकेटर सुरेश रैना ने भी ट्वीटर पर अफरीदी करारा जवाब दिया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, ‘कश्मीर वो पुण्य भूमि है, जहां मेरे पूर्वजों का जन्म हुआ था। यह भारत का अभिन्न अंग है और हमेशा रहेगा। मैं उम्मीद करता हूं कि अफरीदी भाई पाकिस्तानी सेना से हमारे कश्मीर में आतंकवाद और छद्म युद्ध रोकने के बारे में भी पूछें। हम शांति चाहते हैं, खूनखराबा और हिंसा नहीं।’

 92 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!