अपर जिलाधिकारी प्रशासन अरविन्द पाण्डेय ने नेहरू कॉलोनी क्षेत्रांतर्गत बनाए गए कंटेनमैंट जोन का किया औचक निरीक्षण

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 22 सितम्बर 2020, देहरादून (जि.सू.का.)। जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में अपर जिलाधिकारी प्रशासन अरविन्द पाण्डेय ने आज नेहरू कॉलोनी वार्ड-56 क्षेत्रांतर्गत बनाए गए कंटेनमैंट जोन का ओचक निरीक्षण किया। वार्ड – 56 के पार्षद अमित भंडारी भी मौके पर उपस्थित थे।
निरीक्षण के दौरान कंटेनमैंट जोन में पोस्टर चस्पा पाए गए तथा कंटेनमैंट जोन के सभी मार्गो पर बैरिकेटिंग के साथ ही पुलिस एवं होमगार्ड के जवान तैनात पाए गए। अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने उपस्थित जवानों एवं कार्मिकों को निर्देश दिए कि कंटेनमैंट जोन से कोई भी व्यक्ति अन्य स्थानों पर आवाजाही नहीं करे, स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या होने पर चस्पा नंबरों पर कॉल करें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कंटेनमैंट जोन में सभी आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
इसके पश्चात अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने विधानसभा सत्र की तैयारियों का जायजा लेते हुए सत्र के दौरान माननीयों के लिए सोशल डिसटेंसिंग के साथ ही सिटिंग एवं अन्य की जाने वाली तैयारियों / व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
[box type=”shadow” ]नेहरू कॉलोनी वार्ड-56 क्षेत्रांतर्गत बनाए गए कंटेनमैंट जोन का ओचक निरीक्षण करते हुए अपर जिलाधिकारी प्रशासन अरविन्द पाण्डेय
[box type=”shadow” ]विधानसभा सत्र की तैयारियों का जायजा लेते हुए अपर जिलाधिकारी प्रशासन अरविन्द पाण्डेय
107 total views, 1 views today

