मौसम विभाग के अनुसार चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना

आकाश ज्ञान वाटिका, 9 फ़रवरी 2021, मंगलवार। मौसम विभाग के अनुसार चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। अगले दो दिन पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाये रह सकते हैं।
बीते गुरुवार को हुई बारिश और बर्फबारी के बाद से सर्द हवाओं से अभी ठिठुरन का एहसास हो रहा है। पहाड़ों में पाला मुश्किलें बढ़ा रहा है। सड़कों पर जमी बर्फ के कारण आवाजाही भी खतरनाक हो गई है। जबकि, मैदानी इलाकों में चटख धूप से पारे में इजाफा हो रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक, फिलहाल मैदानों में मौसम सामान्य रहेगा। कोहरा दिक्कतें बढ़ा सकता है। पहाड़ों में मंगलवार और बुधवार को आंशिक रूप से बादल छाये रह सकते हैं। जबकि, कहीं-कहीं हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है।
[box type=”shadow” ]प्रदेश के ज्यादातर शहरों के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक पहुंच गया है।
शहरों का अधिकतम और न्यूनतम तापमान
- शहर अधि. न्यून.
- देहरादून 24.8 06.7
- उत्तरकाशी 17.3 02.9
- मसूरी 15.7 06.9
- टिहरी 18.6 06.8
- हरिद्वार 23.4 07.0
- जोशीमठ 16.2 06.2
- पिथौरागढ़ 20.2 03.5
- अल्मोड़ा 18.2 03.8
- मुक्तेश्वर 18.3 6.5
- नैनीताल 15.4 03.5
- यूएसनगर 24.3 05.4
- चम्पावत 15.8 00.7[/box]
225 total views, 1 views today