Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
देश

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवात एम्फन 18-19 किलोमीटर प्रतिघंटा के रफ्तार से बढ़ रहा है आगे

आकाश ज्ञान वाटिका, 20 मई 2020, बुधवार। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवात एम्फन ओडिशा के पारादीप से 120 किलोमीटर पूर्व-दक्षिणपूर्व में केंद्रीत है। एम्फन सुपर साइक्लोन से अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान (Extremely Severe Cyclonic Storm) में तब्दील हो गया है। ओडिशा के विशेष राहत आयुक्त  पीके जेना ने कहा कि यह चक्रवात 18-19 किलोमीटर प्रतिघंटा के रफ्तार से आगे बढ़ रहा है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के के ताजा अपडेट के अनुसार बंगाल की खाड़ी में उठे समुद्री चक्रवात एम्फन के लैंडफॉल से पहले ओडिशा में कहर दिखना शुरू हो गया है। पारादीप में इस वक्त 102 किलोमीटर प्रति घंटा के रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। चांदबली में हवा की रफ्तार 74 किलोमीटर प्रति घंटा है। इसके बालासोर में 61 किलोमीटर प्रति घंटा और पुरी में 41 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं

बंगाल तट पर पहुंचने के दौरान तेज हवाओं के साथ राज्य के तटीय जिलों में भारी बारिश और 4 से 5 मीटर की समुद्री लहरें उठने के आसार हैं। बंगाल के पूर्वी मेदिनीपुर, दक्षिण और उत्तर 24 परगना, हावड़ा, हुगली और कोलकाता के जिले प्रभावित होने की उम्मीद है। इससे भारी तबाही की आशंका हैै। केंद्र सरकार ने संबंधित राज्यों को सतर्क करते हुए भारी तबाही की चेतावनी दी है।

Cyclone Update

  • पश्चिम बंगाल में आपदा प्रबंधन और नागरिक सुरक्षाकर्मी लोगों से आग्रह कर रह हैं कि वे घर के अंदर रहें। दीघा में तेज हवाओं के साथ समुद्र में हाई टाइड देखने को मिला।
  • ओडिशा के भद्रक में आर एंड बी कार्यालय के पास सड़क से अवरोधक को हटाती अग्निशमन सेवा की टीम, ताकि वाहनों की आवाजाही, आवश्यक वस्तुओं और आपातकालीन सेवाकर्मियों को दिक्कत का सामना न करना पड़े।
  • ओडिशा में चक्रवात एम्फन को देखते हुए अब तक 1,704 शेल्टर होम तैयार किए गए हैं और 1,19,075 लोगों को वहां पहुंचाया गया है। पारादीप में कल रात से हवा और बारिश की रफ्तार बढ़ गई है। हवा 82 किमी प्रति घंटा (44 नॉट) की गति से चल रही है।
  • ओडिशा के बालासोर ज़िले के चांदीपुर में तेज़ हवा चलने के साथ बारिश हो रही है, चक्रवात एम्फन के आज जमीन से टकराने की आशंका है। समाचार एजेंसी एएनआइ ने समुद्र में उठती लहरों का वीडियो जारी किया है।

पश्चिम बंगाल में चक्रवात एम्फन के मद्देनजर NDRF की 19 टीमें तैनात 

राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की 19 टीमों को पश्चिम बंगाल में चक्रवात एम्फन के मद्देनजर तैनात किया गया है। दक्षिण 24 परगना में छह टीमों को तैनात किया गया है, पूर्वी मिदनापुर और कोलकाता में चार-चार टीमें, उत्तर 24 परगना में तीन टीमें और हुगली और हावड़ा में एक-एक टीम। एनडीआरएफ 2 बटालियन के कमांडेंट निशित उपाध्याय ने इसकी जानकारी दी।

 72 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!