AAP के प्रदेश अध्यक्ष एस.एस. कलेर का बयान : ‘केंद्र सरकार कृषि कानूनों में किसानों का नहीं बल्कि अपना हित देख रही हैं’

आकाश ज्ञान वाटिका, 6 फ़रवरी, 2021, शनिवार। आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर ने कहा कि केंद्र सरकार कृषि कानूनों में किसानों का नहीं बल्कि अपना हित देख रही है। उन्होंने कहा कि आप किसानों के आंदोलन को पूरी तरह समर्थन दे रही है। साथ ही उन्होंने केंद्र से तीनों कृषि कानूनों वापस लेने की मांग की।
शुक्रवार को आप प्रदेश अध्यक्ष की ओर से प्रेस को जारी बयान में कहा कि केंद्र सरकार कृषि कानूनों को जबरन किसानों पर थोपने की कोशिश कर रही है। कई किसान आंदोलन के दौरान अपनी जान गंवा चुके हैं। इसके बावजूद इन कानूनों को वापस नहीं लिया जा रहा है। इससे साफ है कि सरकार की मंशा है कि किसानों को उन्हीं के खेतों में गुलाम बना दिया जाए। एक तरफ केंद्र सरकार आधुनिक और आत्मनिर्भर भारत की बात कर रही है। वहीं, दूसरी और किसानों को सड़कों पर मरने के लिए छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि केंद्र को एमएसपी पर कानून बनाना चाहिए, जिससे किसानों को उनकी फसल का समर्थन मूल्य मिल सके।
198 total views, 1 views today