Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्ड

पहाड़ के रेलवे स्टेशनों पर नजर आएगी उत्तराखंडी संस्कृति की झलक

देहरादून: सरकार की शीर्ष प्राथमिकता में शुमार ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे लाइन में बनने वाले रेलवे स्टेशनों में उत्तराखंड की संस्कृति की झलक नजर आएगी। प्रदेश सरकार ने रेल विकास निगम से इस रेल मार्ग पर बनने वाले सभी रेलवे स्टेशनों को पर्वतीय शैली में बनाने को कहा है। उनके इस अनुरोध को रेल विकास निगम ने स्वीकार कर लिया है।

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन को पर्वतीय जिलों के साथ ही सामरिक दृष्टि से भी बेहद अहम माना जा रहा है। इस रेल लाइन को बनाने का कार्य शुरू हो चुका है। सरकार की मंशा इस रेल लाइन का निर्माण 2024 तक पूरा करने की है। इसके लिए लगातार इस परियोजना पर सरकार व शासन द्वारा नजर रखी जा रही है।

यहां तक कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कई बार इस परियोजना की प्रगति की समीक्षा कर चुके हैं। सरकार की इच्छा इस रेल लाइन पर पड़ने वाले स्टेशनों को पर्वतीय स्वरूप देने की है। इसलिए इन्हें पर्वतीय शैली में तैयार किया जाएगा। रेल विकास निगम ने भी इस सुझाव को माना है।

इस मार्ग में वीरभद्र, न्यू ऋषिकेश, शिवपुरी, बयासी, देवप्रयाग, मलेथा, श्रीनगर, धारी देवी, रुद्रप्रयाग, घोलतीर, गौचर व कर्णप्रयाग 12 रेलवे स्टेशन हैं। रेल विकास निगम की मंशा इन सभी रेलवे स्टेशनों में उत्तराखंड की झलक को प्रस्तुत करने की है। इसके लिए इन रेलवे स्टेशनों पर प्रदेश के प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों, पर्यटन स्थलों व संस्कृति आदि को दर्शाया जाएगा।

हालांकि, यह सभी कार्य काष्ठ (लकड़ी) के न होकर निर्माण कार्यो में प्रयुक्त होने वाली निर्माण सामग्री से ही किए जाएंगे। रेल विकास निगम ने न्यू ऋषिकेश रेलवे स्टेशन को इस तर्ज पर विकसित करने का काम भी शुरू कर दिया है। इस रेलवे स्टेशन का गुबंद केदारनाथ जी तरह डिजाइन किया गया है।

इसी तरह अन्य रेलवे स्टेशनों पर भी पर्वतीय जिले की छाप नजर आएगी। रेलवे विकास निगम के जनरल मैनेजर ओपी मालगुड़ी ने कहा कि सभी रेलवे स्टेशनों पर पर्वतीय शैली की छाप नजर आएगी। अभी शुरुआत में एक रेलवे स्टेशन को डिजाइन किया गया है। अन्य रेलवे स्टेशनों को भी इसी तरह विकसित किया जाएगा। यहां उत्तराखंड के तीर्थ स्थलों के साथ ही सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को मिलेगी।

श्रीनगर का नाम मां राजराजेश्वरी रेलवे स्टेशन

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन में श्रीनगर में बनने वाले रेलवे स्टेशन का नाम श्रीनगर नहीं होगा। दरअसल, यह रेलवे स्टेशन श्रीनगर से थोड़ा आगे चौरास के पास बनेगा। इसलिए इसका नाम मां राजराजेश्वरी के नाम पर रखने की योजना है।

परियोजना पर एक नजर

लागत- 16128 करोड़ रुपये
लंबाई- 126 किमी

रेल लाइन पुल व सुरंग
– 18 सुरंगें व 16 पुल

बड़ी सुरंग- तकरीबन 15 किमी
छोटी सुरंग – 220 मीटर

रेलवे स्टेशन – 12

 36 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!