ताज़ा खबरेंदेश
केंद्र सरकार और किसानों के बीच 9वें दौर की वार्ता भी रही विफल, अब अगली वार्ता होगी 19 जनवरी 2021 को

आकाश ज्ञान वाटिका, १५ जनवरी २०२१, शुक्रवार, दिल्ली। कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर डटे किसानों का आंदोलन 51वें दिन भी जारी है। केंद्र सरकार और किसानों के बीच 9वें दौर की वार्ता आज फिर बेनतीजा रही। अब अगली बैठक 19 जनवरी को तय की गई है।
केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि हमने किसान यूनियन से कहा है कि अपने बीच में अनौपचारिक समूह बना लें, जो लोग ठीक तरह से कानूनों पर चर्चा कर एक मसौदा बनाकर सरकार को दें। हम उस पर खुले मन से विचार करने के लिए तैयार हैं।
सम्बंधित खबर पढ़ें, यहाँ क्लिक करें: https://akashgyanvatika.com/test/today-farmers-and-the-government-will-be-face-to-face-again-farmers-left-for-vigyan-bhawan/
152 total views, 1 views today