Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

थम नहीं रही कोरोना संक्रमण की रफ्तार, प्रदेश में 88 नए मामले मिले, इनमें पाँच लोगों की पहले ही मौत हो चुकी

आकाश ज्ञान वाटिका, 25 जून 2020, गुरुवार। उत्तराखंड में कोरोना की रफ्तार थम नहीं रही है। ताजा रिपोर्ट में प्रदेश में 88 नए मामले मिले हैं। इनमें पांच लोगों की पहले ही मौत हो चुकी है। अब तक प्रदेश में 2623 लोगों में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। जिनमें 1721 ठीक भी हो चुके हैं। अलग-अलग अस्पतालों व कोविड केयर सेंटरों में 850 मरीज अभी भर्ती हैं। कोरोना पॉजिटिव 17 लोग राज्य से बाहर चले गए हैं। चिंता की बात यह कि अब तक कोरोना संक्रमित 35 मरीजों की मौत हो चुकी है। रिकवरी रेट जरूर कुछ उम्मीद जता रहा है। बुधवार को भी 119 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए हैं।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार रात तक 1560 सैंपलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। जिनमें 88 की रिपोर्ट पॉजटिव आई है। ऊधमसिंहनगर में एक सहायक चकबंदी अधिकारी सहित 26 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। देहरादून में 16 सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव हैं। इनमें तीन लोगों के सैंपल मृत्यु उपरांत लिए गए थे।

इसके अलावा निजी अस्पताल के दो स्वास्थ्य कर्मचारी, मसूरी रोड स्थित अस्पताल में भर्ती नजीबाबाद निवासी बुजुर्ग, बुलंदशहर से लौटे एक शख्स, उपचार के लिए एम्स पहुंचे आगरा निवासी बुजुर्ग व गुमानीवाला निवासी व्यक्ति सहित सात अन्य लोग भी संक्रमित पाए गए हैं।

पौड़ी में कोरोना के नौ नए मरीज मिले हैं। इनमें दो लोग स्थानीय और अन्य दिल्ली से लौटे हैं। टिहरी में 17 नए मामले आए हैं। इनमें दो की मौत हो चुकी है, जबकि छह मुंबई से लौटे हैं। बाकी लोगों की ट्रेवल हिस्ट्री अभी पता नहीं लग पाई है।

हरिद्वार में छह केस मिले हैं। बागेश्वर में दिल्ली से लौटे पांच लोग संक्रमित मिले हैं। जबकि चंपावत व पिथौरागढ़ में भी दिल्ली से लौटे एक-एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव है। नैनीताल में सात नए मामले हैं। यह सभी दिल्ली-एनसीआर से लौटे हैं।

इधर, अलग-अलग अस्पतालों से 119 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज भी हुए हैं। देहरादून से 39, पिथौरागढ़ से 23, हरिद्वार से 16, अल्मोड़ा जिले से 11, नैनीताल से नौ, ऊधमसिंहनगर से पांच और चमोली से दो मरीज ठीक हुए हैं।

देहरादून में तीन, टिहरी में दो मरीजों की मौत

प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की मौत का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। बुधवार को इनमें पांच और नए मामले जुड़ गए। इन सभी के सैंपल मरने के बाद लिए गए थे। एक मामला आत्महत्या का और दो सड़क दुघर्टना के हैं। देहरादून जनपद में जिन तीन कोरोना संक्रमितों की मौत का मामला आया है वह सभी एम्स ऋषिकेश से हैं।

पहला मामला 33 वर्षीय रायवाला निवासी व्यक्ति का है जिसने फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। पोस्टमार्टम से पहले उसका सैंपल लिया गया जिसकी अब रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा तीन दिन पहले ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क दुर्घटना में हरिद्वार निवासी दो लोगों की मौत हो गई थी।

पोस्टमार्टम से पूर्व इनका सैंपल लिया गया था। इनमें 17 वर्षीय एक युवक रानीपुर व दूसरा 42 वर्षीय व्यक्ति ज्वालापुर हरिद्वार का निवासी था। टिहरी जिला अस्पताल में 35 वर्षीय महिला और सीएचसी देवप्रयाग में 75 वर्षीय जिस बुजुर्ग की मौत हुई है वह भी कोरोना संक्रमित थे। वह कुछ ही दिन पहले ही वह दिल्ली से वापस लौटे थे।

 124 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!