Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
देश

दक्षिण कोरिया में कोरोना वायरस के मामले बढ़, 28 लोगों की मौत

दक्षिण कोरिया में कोरोना वायरस के अब-तक 5,000 मामले सामने आए हैं। समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार देश ने 477 नए मामलों की सूचना दी। इसके अलावा दो और लोगों की मौत की भी खबर है। यहां अभी तक 28 लोगों की मौत हो गई है। बता दें कि चीन के बाद सबसे ज्यादा प्रकोप दक्षिण कोरिया में ही देखने को मिला है।

कोरोना वायरस से सोमवार को अमेरिका में मरने वालों की संख्या बढ़कर छह हो गई। छह में से पांच मौतें किंग काउंटी में हुई है। जबकि, एक व्यक्ति की मौत स्नोहोमिश काउंटी में हुई है। देश में अभी तक 43 मामले सामने आए हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार पिछले 24 घंटों में चीन के बाहर कोरोना वायरस के 1,500 से अधिक नए मामले सामने आए हैं। इस बीच, चीन के बाहर मरने वालों की संख्या 128 हो गई है। डब्ल्यूएचओ की ताजा रिपोर्ट के अनुसार चीन के बाहर मरीजों की संख्या 64 देशों में 8,774 हो गई है।

चीन में  2,943  लोगों की मौत

चीन में कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,943 हो गई है। चीनी स्वास्थ्य अधिकारियों ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। वहीं मरीजों की संख्या 80,151 तक पहुंच गई है। सिन्हुआ न्यूज एजेंसी के अनुसार अधिकारियों ने कोरोना वायरस संक्रमण ने 31 और लोगों की मौत और 125 नए मामलों की जानकारी दी। सभी मौतें हुबेई में हुई हैं, जहां से वायरस का प्रसार शुरू हुआ।

 2,742 लोगों को अस्पताल से छुट्टी

इस बीच, 129 नए संदिग्ध मामले सामने आए हैं। चीनी स्वास्थ्य आयोग ने कहा कि सोमवार को 2,742 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इसके अलावा गंभीर मामलों की संख्या 304 से घटकर 6,806 तक हो गई। 30,004 मरीजों का इलाज अभी भी जारी है। 47,204 रोगियों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। आयोग ने कहा कि 587 लोगों को अभी भी वायरस से संक्रमित होने का संदेह है।

हांगकांग में ।00 मामलों की पुष्टि

हांगकांग में ।00 मामलों की पुष्टि हुई है, जिसमें दो मौतें भी शामिल हैं। मकाओ में 10 मामलों की पुष्टि हुई है और ताइवान में 41 मामलों की पुष्टि हुई। हांगकांग में 36, मकाऊ में आठ और ताइवान में 12 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

भारत में सोमवार को दो नए मामले सामने आए

भारत में सोमवार को दो नए मामले सामने आए हैं। इनमें से एक मामला दिल्ली और दूसरा तेलंगाना में आया है। इससे पहले केरल में तीन मामले सामने आए थे। तीनों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

 83 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!