Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्ड

अब राजाजी के बफर जोन से बाहर होंगे गुर्जरों के 400 परिवार

कोटद्वार: राजाजी टाइगर रिजर्व के बफर जोन में डेरा डाले वन गुर्जरों को वनों से हटाए जाने संबंधी उच्च न्यायालय के आदेश के बाद लैंसडौन वन प्रभाग की कोटद्वार व लालढांग रेंज से वन गुर्जरों को हटाने की कवायद होने लगी है। यह दोनों रेंज राजाजी टाइगर रिजर्व के बफर जोन में शामिल हैं। वर्तमान में दोनों रेंज में वन गुर्जरों के 400 से अधिक परिवार रह रहे हैं।

कॉर्बेट व राजाजी टाइगर रिजर्व के मध्य 43327.6 हेक्टेयर में फैले लैंसडौन वन प्रभाग में 41551.70 हेक्टेयर आरक्षित, 1225.6 हेक्टेयर खाम और 550.3 हेक्टेयर सिविल वन क्षेत्र है। इसमें से आरक्षित वन क्षेत्र की चार रेंजों में प्रभाग की ओर से 79 परमिट जारी किए गए। परमिटधारी ये वन गुर्जर यहां 5224.3 हेक्टेयर क्षेत्र में अपने मवेशियों को चारा चुगाते हैं। प्रभाग के जंगलों में वन गुर्जरों की बसागत वर्षों से है, लेकिन उच्च न्यायालय के आदेश के बाद अब वन प्रभाग इन्हें जंगल से बाहर करने की तैयारी में है।
विदित हो कि उच्च न्यायालय ने इसी माह पार्क क्षेत्र के बफर जोन में रह रहे वन गुर्जरों को हटाने के निर्देश वन महकमे को दिए हैं। इसके बाद लैंसडौन वन प्रभाग ने राजाजी टाइगर रिजर्व के बफर जोन में पडऩे वाली कोटद्वार व लालढांग रेंज में बसे वन गुर्जरों को डेरों की रिपोर्ट तैयार करनी शुरू कर दी है। माना जा रहा कि जल्द ही इन्हें वन क्षेत्र छोड़ने के लिए नोटिस जारी किए जाएंगे।

कोटड़ी व दुगड्डा रेंज में भी गिर सकती है गाज

वर्तमान में भले ही सिर्फ लालढांग व कोटद्वार रेंज में रह रहे वन गुर्जरों को हटाने के निर्देश हुए हों, लेकिन निकट भविष्य में यही स्थिति कोटड़ी व दुगड्डा रेंज में रह रहे वन गुर्जरों की भी हो सकती है। दरअसल, एनटीसीए (राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण) की ओर से पूर्व में प्रभाग की कोटड़ी व दुगड्डा रेंज को कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के बफर जोन में शामिल किए जाने का प्रस्ताव उत्तराखंड वन महकमे को दिया जा चुका है। लेकिन, प्रदेश सरकार की ओर से अब तक इस पर कोई कार्रवार्इ नहीं की गई। ऐसे में यदि एनटीसीए सख्त रवैया अपनाता है तो कोटड़ी व दुगड्डा रेंज का सीटीआर के बफर जोन में शामिल होना तय है। इस स्थिति में गुर्जर परिवारों को यहां भी जंगल छोडऩा पड़ेगा। विदित हो कि वर्तमान में कोटद्वार रेंज के जंगलों में वन गुर्जरों के 79 परिवार व लालढांग रेंज में करीब 350 परिवारों की बसागत है।
प्रभाग में वन गुर्जरों की स्थिति

रेंज, परमिट
कोटद्वार, 09

दुगड्डा, 09
लालढांग, 37

कोटड़ी, 24
प्रभागीय वनाधिकारी वीके सिंह ने बताया कि लालढांग व कोटद्वार रेंज के जंगलों में रह रहे वन गुर्जरों की रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट मिलने के बाद उन्हें नोटिस जारी किए जाएंगे।

 109 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!