आज जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों पर मास्क न पहनने पर 380 व्यक्तियों के किये गये चालान
आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 14 अगस्त 2020, देहरादून (जि.सू.का.)। जिलाधिकारी डॉ० आशीष कुमार श्रीवास्तव द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में आज जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों पर मास्क न पहनने पर 380 व्यक्तियों के चालान किये गये।
जिला प्रशासन द्वारा आज जनपद के विभिन्न चयनित स्थानों पर अधिकृत 13 मोबाईल वैन के माध्यम से 121 क्विंटल फल-सब्जियों का विक्रय किया गया। दुग्ध विकास विभाग द्वारा कन्टेनमेंट जोन क्षेत्र में 54 ली० दूध विक्रय किया गया। आज अपराह्न तक वायुसेवा के माध्यम से जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट पर पहुँचे 284 प्रवासी व्यक्तियों को स्वास्थ्य जाँच उपरान्त जनपद में क्वारेंनटीन किया गया है। इसी प्रकार जनपद के जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट से विभिन्न प्रदेशों के 308 व्यक्तियों को गंतव्यों हेतु भेजा गया। आज अपराह्न तक काठगोदाम से 301 व्यक्ति देहरादून पहुँचे इसी प्रकार देहरादून रेलवे स्टेशन से दिल्ली हेतु 268 तथा काठगोदाम हेतु 228 व्यक्ति गये।
कोविड-19 के संक्रमण के दृष्टिगत जिला आपदा कन्ट्रोल रूम में 34 काल प्राप्त हुई, जिनमें सभी काॅल पास हेतु प्राप्त हुई।
जनपद में विभिन्न विकासखण्डवार मनरेगा कार्याें के अन्तर्गत आतिथि तक 2146 निर्माण कार्य प्रारम्भ किये गये, जिनमें 28018 श्रमिकों को सैनिटाईजेशन एवं सामाजिक दूरी का अनुपालन करवाते हुए उक्त कार्य में योजित कर रोजगार उपलब्ध कराया गया।
111 total views, 1 views today