Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्ड

28 फरवरी को पीएम देखेंगे केदारनाथ पुनर्निर्माण की लाइव तस्वीरें

रुद्रप्रयाग : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 फरवरी को पहली बार प्रधानमंत्री कार्यालय में बैठकर केदारनाथ में चल रहे पुनर्निर्माण की लाइव तस्वीरें देखेंगे। केदारनाथ में लगे ड्रोन कैमरे के जरिये यह तस्वीरें पीएम कार्यालय तक पहुंचेंगी। मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने ड्रोन कैमरे की लाइव तस्वीरों से केदारनाथ में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों को देहरादून में देखकर ट्रायल भी लिया।

मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह व गढ़वाल कमिश्नर दिलीप जावलकर ने देहरादून सचिवालय से 16 मिनट तक केदारनाथ में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों की लाइव तस्वीरें ड्रोन कैमरे से देखी। वहीं, जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने रुद्रप्रयाग कलक्ट्रेट में बैठकर ही लाइव तस्वीरें देखी।

28 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री कार्यालय दिल्ली से केदारनाथ में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों की लाइव तस्वीर देखकर प्रगति रिपोर्ट का जायजा लेंगे। सबसे पहले पीएम को सरस्वती घाट में चल रहे निर्माण कार्यों को दिखाया जाएगा।

इसके बाद मंदिर के सामने बन रहे पचास फीट चौड़े रास्ते व ढाई सौ मीटर लंबे रास्ते पर चल रहे कार्यों को दिखाया जाएगा। मंदिर परिसर में चल रहे पुर्ननिर्माण कार्यों, गरुड़चट्टी से केदारनाथ तक बनाए जा रहे पैदल मार्ग को भी प्रधानमंत्री ड्रोन कैमरे के जरिए देखेंगे। जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने बताया कि 28 फरवरी के लिए सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

लगाए जाएंगे तीन ड्रोन कैमरे

केदारनाथ में प्रधानमंत्री के 28 फरवरी को दिल्ली से लाइव निरीक्षण के लिए तीन ड्रोन कैमरे लगाए जाएंगे।

28 फरवरी तक हट जाएंगे केदारनाथ में तीन भवन

केदारनाथ में प्रधानमंत्री के ड्रोन कैमरे से निरीक्षण से पूर्व केदारनाथ मंदिर के सामने बन रहे पैदल मार्ग की जद में आ रहे तीन भवनों को प्रशासन हटा देगा, इसके लिए भवन स्वामियों से सहमति ली जा रही है। जिलाधिकारी ने बताया कि शीघ्र सहमति के आधार पर इन भवनों को हटा दिया जाएगा।

 58 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!