Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्ड

दस दिन की सेलेब्रिटी वेडिंग में होंगे छह रिसेप्शन, जुटेंगे दिग्गज

हिमांशु जोशी : सूबे के वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत के बेटे तुषित रावत और मिस इंडिया ग्रैंड इंटरनेशनल अनुकृति गुसाईं की शादी की शहनाई दस दिन गूंजेगी। अप्रैल में होने वाले इस विवाह समारोह में छह रिसेप्शन दिए जाएंगे। दोनों पक्षों के लगभग पांच सौ लोग विवाह की रस्मों के साक्षी बनेंगे।

मिस इंडिया ग्रैंड इंटरनेशनल अनुकृति गुसाईं और दून इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस के एमडी तुषित रावत की शादी शाही तो नहीं, लेकिन इससे कम भी नहीं होगी। 14 अप्रैल से 24 अप्रैल तक चलने वाले इस समारोह में आप कभी भी हिस्सा ले सकते हैं।

अनुकृति के मुताबिक पहले विवाह समारोह राजस्थान में उदयपुर पैलेस में होना था, लेकिन बाद में निर्णय लिया गया कि उत्तराखंड में ही इतनी खूबसूरत जगह हैं तो सभी आयोजन यहीं किए जाएं। इसलिए अब देहरादून स्थित एक फार्म हाउस में शादी का आयोजन होगा।

इसमें दोनों परिवारों से जुड़े लोगों के अलावा राजनीति और मॉडलिंग से जुड़े कई सितारे भी शामिल होंगे। विवाह के बाद अलग-अलग जगह छह रिसेप्शन दिए जाएंगे। शादी के अगले दिन ही देहरादून में रिसेप्शन होगा। इसके बाद लैंसडौन, कोटद्वार, पौड़ी, धुमाकोट और श्रीनगर में पार्टी दी जाएगी। अनुकृति ने बताया कि विवाह गढ़वाली और कुमाऊंनी रीति रिवाजों के अनुसार होगा।

औली में होगा प्री वेडिंग शूट

अनुकृति का कहना है कि औली में प्री वेडिंग शूट किया जाएगा। इसके लिए मुंबई से फोटोग्राफर और ड्रेस डिजाइनर की टीम शुक्रवार को देहरादून पहुंचेगी, जिसके बाद औली में शूट किया जाएगा।

डिजाइनर सब्यासाची का बनाया लहंगा पहनेंगी अनुकृति

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की तरह ही अनुकृति भी डिजाइनर सब्यासाची का तैयार किया लहंगा पहनेंगी। इस लहंगे की कीमत ढाई लाख रुपये होगी। इसके अलावा प्री वेडिंग शूट, मेहंदी और रिसेप्शन के लिए अलग-अलग डिजाइनरों ने ड्रेस तैयार की है।

सोशल मीडिया पर जारी होगा टीजर 

अनुकृति ने बताया कि उनकी योजना है कि शादी से पहले सोशल मीडिया पर इसका टीजर जारी किया जाए, जिसमें लोगों को समारोह के बारे में सभी जानकारी उपलब्ध हो जाएंगी।

शादी के सियासी निहितार्थ भी 

खास बात यह है कि जहां-जहां भी रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा, ये सभी जगह तुषित के पिता उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत का चुनाव क्षेत्र रहे हैं या इन क्षेत्रों में भी राजनीतिक रूप से सक्रिय रहे हैं।

 70 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!