अन्य राज्यों से जनपद में पहुँचे कुल 1315 व्यक्तियों को स्वास्थ्य परीक्षण एवं सैम्पल प्राप्त करने के उपरांत संस्थागत क्वारेंटाइन किया गया

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 2 जून 2020, देहरादून (जि.सू.का.)। जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने अवगत कराया है कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत 157 सैम्पल जाँच हेतु भेजे गये तथा 156 जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिनमें 35 व्यक्तियों की रिपोर्ट पाॅजिटिव (जिनमें 22 व्यक्ति जनपद रूद्रप्रयाग के हैं) आने के फलस्वरूप जनपद में कोरोना पाॅजिटिव संक्रमितों की संख्या 268 हो गई है। जिनमें 44 व्यक्ति स्वस्थ हो गये हैं तथा वर्तमान में 217 व्यक्ति उपचाररत् हैं एवं 3 व्यक्ति अन्य प्रदेश के हैं।
आज दोपहर विज्ञप्ति जारी किये जाने तक अन्य राज्यों से आने वाले कुल 157 व्यक्तियों की सैम्पलिंग संकलित की गयी जिनमें, दून अस्पताल में 53, सैन्य अस्पताल में 1, मैक्स हाॅस्पिटल 1, हिमालयन हाॅस्पिटल में 1 महन्त इन्दिरेश अस्पताल में 32, आशारोड़ी में 9, रायवाला में 3, धर्मावाला में 12, ग्राफिक एरा में 1, माया गु्रप में 44 सैम्पल शामिल हैं। इसके अतिरिक्त 45 व्यक्तियों की रैण्डम सैम्पलिंग की गयी जिसमें महाराणा प्रताप स्पोर्टस कालेज रायपुर में 6, जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट में 39 सैम्पल शामिल हैं।
जनपद में आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों द्वारा 28340 व्यक्तियों की सामुदायिक निगरानी का कार्य किया गया। इसी प्रकार आंगनबाड़ी एवं आशा कार्यकर्तियों द्वारा जनपद में होम क्वारेंटीन किये गये कुल 938व्यक्तियों की सामुदायिक निगरानी का कार्य किया गया। इसी क्रम में अन्य राज्यों से जनपद में पहुँचे कुल 1315 व्यक्तियों को स्वास्थ्य परीक्षण एवं सैम्पल प्राप्त करने के उपरांत संस्थागत क्वारेंटाइन किया गया। इसके अतिरिक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों की 15 टीमों द्वारा जनपद देहरादून अन्तर्गत बनाये गये विभिन्न कन्टेंमेंट जोन में 370 व्यक्तियों की सामुदायिक निगरानी का कार्य किया।
कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत लाॅकडाउन अवधि के दौरान जनपद में बनाये गये 2 राहत शिविरों में ठहरे हुए 47 व्यक्तियों का चिकित्सकों एवं परामर्शदाताओं द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण उपरान्त कांउसिलिंग प्रदान की गयी।कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत दिहाड़ी/मजदूरी करने आये 40 श्रमिकों जिन्हें जैन धर्मशाला देहरादून में बनाये गये राहत शिविर में ठहराया गया है, की साईकेट्रिक सपोर्ट टीम द्वारा रिवाइस्ड कांउसिलिंग की गयी। आज विभिन्न ड्यूटियों में तैनात कार्मिकों को 139 एन-95 मास्क, 2126 ट्रिपल लेयर मास्क, 34 पीपीई किट, 50 वीटीएम वायल, 203 सेनिटाइजर, 195 सर्जिकल गलब्स, 500 एक्सामिनेशन गलब्स वितरित किये गये।
49 total views, 1 views today