शादी का झांसा देकर किशोरी से एक साल तक किया दुष्कर्म

हल्द्वानी : शादी का झांसा देकर किशोरी से एक साल तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस से इसकी शिकायत की। किशोरी की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार है और पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है।
हल्द्वानी मंडी क्षेत्र की एक किशोरी कोतवाली पहुंची। किशोरी ने पुलिस को बताया कि उसकी उम्र 17 साल है। उसके पड़ोस में रहने वाला शैलेंद्र सिंह चौधरी शादी का झांसा देकर एक साल से उसके साथ संबंध बना रहा था। इसी दौरान वह गर्भवती भी हो गई।
किशोरी का कहना है कि युवक को जब उसके गर्भवती होने की बात पता चली तो वह शादी से मुकरने लगा। पिछले दो सप्ताह से वह गायब है। उसका मोबाइल फोन भी बंद है।
कोतवाली पुलिस ने किशोरी की तहरीर पर आरोपी शैलेंद्र निवासी चकरी (आगरा) के खिलाफ में मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल केआर पांडे ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। किशोरी ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि आरोपी युवक रामपुर रोड स्थित एक बड़े होटल में काम करता था। तीन माह पहले वह काम छोड़कर चला गया।
82 total views, 2 views today