उत्तराखण्ड
यमुना में गिरा पिकअप वाहन, चार लोगों की मौत

टिहरी : आज सुबह दिल्ली यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर चांमी के पास एक पिकअप वाहन यमुना नदी में गिरने से चार लोगों की मौत हो गई।
दुर्घटना आज सुबह करीब पांच बजे की है। एक पिकअप वाहन (एचपी 10ए 4194) विकासनगर से नौगांव की ओर जा रहा था। दिल्ली यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग चांमी के समीप वाहन अनियंत्रित होकर यमुना नदी में गिर गया। सूचना पर स्थानीय जनता व पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई। दुर्घटना में वाहन में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान शाहीद (47 वर्ष), जावेद (55 वर्ष), इमरान पुत्र असगर (45 वर्ष) और टोजों (44 वर्ष) सभी निवासी थाना विकासनगर जिला देहरादून के रूप में हुई है।
116 total views, 2 views today