Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्ड

बर्फबारी के बाद मसूरी और नैनीताल में पर्यटकों ने किया रुख

नैनीताल : रातभर जमकर बारिश और बर्फबारी के बाद उत्तराखंड का मौसम खुशगवार हो गया। पर्यटक स्थल मसूरी और नैनीताल में पर्यटक उमड़ने लगे हैं। साथ ही बुधवार सुबह बारिश थमने के साथ ही उत्तराखंड के अधिकांश इलाकों में धूप या कोहरा है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे तक बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रहेगा।

इस साल की पहली बारिश के चलते चंपावत में टनकपुर-पिथौरागड़ राष्ट्रीय राजमार्ग में धौन के पास मलवा आने से गत रात बंद हो गया। इसे खोलने के लिए लोक निर्माण विभाग के कर्मी जुटे हैं। पिथौरागढ़ में थल मुनस्यारी मार्ग कालामुनि से मुनस्यारी तक भारी हिमपात से बंद हो गया। वाहन वाया जौलजीवी चल रहे हैं।

वहीं, देहरादून के चकराता, मसूरी, कुमाऊं में पिथौरागढ़, चंपावत, अल्मोड़ा, रानीखेत और नैनीताल आदि के पहाड़ों में सुबह बर्फ चांदी की तरह चमक रही है। इन स्थानों पर पर्यटकों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है।

सरोवर नगरी नैनीताल में बीती रात हुई मौसम की पहली बर्फवारी से ठंडे पड़े पर्यटन कारोबार के चल पड़ने की संभावना बन गई है। शहर के माल रोड से लेकर स्नोव्यू, हिमालय दर्शन, टांकी बेंड, बारापत्थर, चायना पीक, टिफिन टॉप समेत अन्य ऊंचाई वाले स्थानों पर हिमपात से नजारा खूबसूरत हो गया है।

इस बार बारिश व बर्फवारी नहीं होने से झील का जलस्तर गिरने लगा तो पहली बार शीतकाल में जल संस्थान द्वारा सुबह शाम तीन तीन घंटे पानी की आपूर्ति का रोस्टर लागू कर दिया। बारिश व बर्फवारी नहीं होने से पर्यटन स्थलों में मैगी, चाय पानी, पकौड़ी जैसे छोटे छोटे कारोबारियों के समक्ष भविष्य की चिंता सताने लगी थी।

बीती रात मौसम ने करवट बदली तो बर्फ की फुहारें पड़ने लगी। रात डेढ़ बजे बाद से बर्फबारी के सिलसिला सुबह चार बजे तक चलता रहा। मौसम विभाग ने भी इसका पूर्वानुमान लगाया था। इधर मीडिया व सोशल मीडिया में बर्फवारी की सूचना प्रचारित प्रसारित होने के बाद पर्यटकों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। होटलों में बुकिंग के लिए कॉल्स आने लगे हैं।

मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले 24 घंटे बारी बारिश जारी रहेगी। साथ ही पर्वतीय क्षेत्रों में ओलावृष्टि की चेतावनी दी गयी है।

 39 total views,  2 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!