Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
आर्थिक गतिविधियाँ

पेट्रोल और डीजल के दाम हुए सस्ते, जानिए भाव

चीन में कोरोनावायरस के कहर की वजह से क्रूड ऑयल की वैश्विक कीमतों में गिरावट का रुख है। इसका साफ असर भारत में ईंधन की कीमतों पर देखा जा रहा है। सोमवार लगातार पांचवां ऐसा दिन है जब पेट्रोल-डीजल के दामों में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कटौती की है। इस साल अब तक पेट्रोल और डीजल की कीमतों में प्रति लीटर 3 रुपये तक की कटौती की गई है। सोमवार यानी 10 फरवरी 2020 की कीमतों की बात करें तो न्‍यूज एजेंसी आइएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक पेट्रोल की कीमतों में 13-16 पैसे प्रति लीटर और डीजल के दाम में 16-20 पैसे प्रति लीटर तक की कटौती की गई है।

आइएएनएस की रिपोर्ट के अनुसार, पेट्रोल दिल्ली और मुंबई में 13 पैसे जबकि कोलकाता में 18 पैसे और चेन्नई में 14 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया है। वहीं, डीजल दिल्ली और कोलकाता में 20 पैसे प्रति लीटर जबकि मुंबई और चेन्नई में 21 पैसे प्रति लीटर घट गया है।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल का दाम घटकर क्रमश: 72.10 रुपये, 74.74 रुपये, 77.76 रुपये और 74.90 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

वहीं, चारों महानगरों में डीजल की कीमत भी घटकर क्रमश: 65.07 रुपये, 67.39 रुपये, 68.19 रुपये और 68.72 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

हैदराबाद में पेट्रोल 76.62 रुपये प्रति लीटर और डीजल 70.88 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। गुरुग्राम में आपको एक लीटर पेट्रोल के लिए 72.16 रुपये देने होंगे जबकि डीजल के लिए 64.44 रुपये चुकाने होंगे।

पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतें क्रूड ऑयल की अंतरराष्‍ट्रीय कीमतों और रुपया-डॉलर की विनिमय दरों पर निर्भर करती हैं, क्‍योंकि भारत अपने कच्‍चे तेल की जरूरतों का लगभग 80 फीसद आयात करता है। पेट्रोल और डीजल की घरेलू कीमतों की समीक्षा ऑयल मार्केटिंग कंपनियां दैनिक आधार पर करती हैं। संशोधित कीमतें पेट्रोल पंपों पर सुबह 6 बजे से लागू हो जाती हैं।

 68 total views,  2 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!