Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्ड

पंजाब के चार मोस्ट वांटेड देहरादून में गिरफ्तार

देहरादून : पंजाब में अकाली नेता के बेटे और उद्योगपति रविंद्र कोचर समेत पांच हत्याएं करने वाले मोस्ट वांटेड हरसिमरनदीप उर्फ सिम्मा को पुलिस ने देहरादून से गिरफ्तार कर लिया। सिम्मा यहां अपने भाई कुलविंदर समेत दो अन्य गुर्गों के साथ दो महीने से छिपा हुआ था। इसकी भनक पाकर पंजाब पुलिस की क्राइम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (सीआइए) भी शनिवार को यहां पहुंच गई। दून पुलिस के साथ दबिश के दौरान बदमाशों ने भी असलहे तान दिए थे। मगर फायङ्क्षरग की नौबत नहीं आई और थोड़े विरोध के बाद चारों को गिरफ्तार कर लिया गया। देर रात पंजाब पुलिस सभी को साथ ले गई।

देहरादून की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी ) निवेदिता कुकरेती ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि कैंट कोतवाली के राजेंद्रनगर में रहने वाले हरीश भाटिया के घर कुछ संदिग्ध लोग ठहरे हुए हैं। सूचना पर शनिवार को शाम साढ़े पांच बजे मकान पर दबिश दी गई। इस दौरान पंजाब पुलिस की क्राइम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी की टीम भी मौके पर आ गई।

पुलिस के संयुक्त दल ने जब मकान को जब खुलवाने का प्रयास किया तो असलहे से लैस बदमाश निकले, जिन्हें थोड़े विरोध के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान हरसिमरनदीप उर्फ सिम्मा पुत्र गुरमुख सिंह निवासी जटवासी बैवलकला थाना बाजाखाना फरीदकोट, सिम्मा के भाई कुलविंदर सिंह के साथ रमेश कुमार पुत्र हरि सिंह निवासी 40 एनडीआर तहसील पीलीबंगा जिला हनुमानगढ़ राजस्थान हाल पता आइकोनिक मॉल के पास महर्षि दयानंद डिग्री कॉलेज गंगानगर राजस्थान व रोहित वाडू पुत्र ओम प्रकाश निवासी 40 एनडीआर पीलीबंगा हनुमानगढ़ राजस्थान के रूप में हुई।

सिम्मा पर हत्या के पांच मुकदमे दर्ज हैं। उस पर पंजाब पुलिस की ओर से दो लाख रुपये का इनाम भी घोषित था। बदमाशों के पास से नाइन एमएम पिस्टल समेत चार असलहे और एक कार बरामद की गई है। एसएसपी ने बताया कि अन्य बदमाशों के आपराधिक इतिहास के बारे में पंजाब और राजस्थान पुलिस से जानकारी मांगी गई है।

 68 total views,  2 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!