Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्ड

धन सिंह ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले फर्जी दाखिला करा चुनाव लड़ाती है कांग्रेस

देहरादून: प्रदेश के उच्च शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धन सिंह रावत ने हल्द्वानी कालेज में प्रवेश प्रकरण को लेकर उच्च शिक्षा निदेशक समेत चार शिक्षकों को निलंबित करने के मामले में कांग्रेस को निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस फर्जी दाखिला कराकर चुनाव लड़ाती है। सरकार के इस कदम से यह संदेश चला गया है कि उच्च विभाग में जो गलत काम करेगा उसे दंड जरूर मिलेगा। जहां तक उच्च शिक्षा निदेशक व अन्य का मामला है, उन्हें लगता है कि गलत हुआ है तो वे अदालत का दरवाजा खटखटा सकते हैं। उन्होंने कहा कि डिग्री कॉलेजों में फर्जी प्रवेश को लेकर खुली बहस होनी चाहिए।

 

शनिवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उच्च शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धन सिंह रावत ने कहा कि अब अच्छे काम का भी कांग्रेस विरोध कर रही है। हल्द्वानी डिग्री कॉलेज में सैकड़ों फर्जी एडमिशन हुए हैं। बीते वर्षों से यह परंपरा चल रही है। इस बार भी ऐसा ही हुआ था। मीमांसा आर्य का एडमिशन गलत तरीके से हुआ था। लिंगदोह कमेटी की जांच में भी गलत तरीके से एडमिशन की बात साबित हुई है। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात का आश्चर्य है कि आखिर इतनी बड़ी कांग्रेस पार्टी फर्जी लोगों को चुनाव क्यों लड़ाती है। उन्होंने कहा कि वे चाहते हैं कि शिक्षाविदों के साथ इस मामले में खुली बहस हो। क्या अच्छा है और क्या बुरा। कौन अच्छा काम कर रहा है और कौन दबाव डाल रहा है, यह सामने आना चाहिए।
रूसा के तहत हई खरीद जांच का जल्द आएगा निर्णय
उच्च शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धन सिंह रावत ने कहा है कि रूसा के लिए भारत सरकार आर्थिक सहायता देती है। कांग्रेस सरकार में रूसा के तहत कई सामग्री खरीदी गई। इसमें कंप्यूटर खरीद भी एक है। इसमें कुछ त्रुटियां हैं। उन्होंने कहा कि इसकी जांच कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि इस जांच का जल्द निर्णय आएगा।
प्रधानों की संपत्ति का भी लिया जाए ब्योरा
उच्च शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धन सिंह रावत ने कहा है कि मंत्रियों के साथ ही प्रधानों की संपत्ति का ब्योरा लिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वैसे सभी ने विधानसभा चुनावों के दौरान अपनी संपत्ति का ब्योरा दे रखा है। अभी उनके पास इस संबंध में कोई पत्र नहीं आया है। पत्र आते ही वह पांच घंटे में इसका जवाब दे देंगे।
आय बढ़ी तो शिक्षकों को देंगे 35 हजार मानदेय
उन्होंने कहा कि सेल्फ फाइनेंस बीएड कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसरों को 35 हजार रुपये मानदेय दे सकते हैं। अभी इसमें असमानता है। सरकार इसमें समानता चाहती है। कॉलेजों की आय ठीक होती है तो हम यह मानदेय बढ़ा सकते हैं।

 55 total views,  2 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!