Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्ड

जापान के साथ मिलकर होगा मॉडल साइट पर भूस्खलन का उपचार

देहरादून : जापान इंटरनेशनल को-ऑपरेशन एजेंसी (जायका) के तहत वन क्षेत्रों में भूस्खलन प्रभावित जोन में जापानी तकनीक से उपचार को चयनित ऋषिकेश-देवप्रयाग मार्ग पर स्थित नीरगढ़ में उपचारात्मक कार्य इसी साल दिसंबर से प्रारंभ हो जाएंगे। इस क्षेत्र को मॉडल साइट के रूप में भी विकसित किया जा रहा है, ताकि अन्य इलाकों में भी इसी तर्ज पर कार्य किए जा सकें। वन विभाग के मुखिया ने जापानी अभियंताओं और विभागीय अधिकारियों के साथ इस साइट का निरीक्षण किया।

चारधाम यात्रा मार्ग पर स्थित नीरगढ़ में 2013 में भूस्खलन से काफी नुकसान हुआ और अभी भी यह भूस्खलन जोन सक्रिय है। जायका प्रोजेक्ट के तहत इस स्थल को जापानी तकनीक से उपचारित करने के लिए चयनित कया गया है। इसके लिए करीब आठ करोड़ की परियोजना को मंजूरी दी गई है। इस साइट का निरीक्षण करने के बाद वन विभाग के मुखिया प्रमुख मुख्य वन संरक्षक (पीसीसीएफ) जयराज ने बताया कि इस दौरान जापान से आए अभियंताओं और विभागीय अधिकारियों के मध्य कई मसलों पर मंथन किया गया।

पीसीसीएफ जयराज के अनुसार इस वर्षाकाल में नीरगढ़ परियोजना को लेकर टेंडर समेत अन्य औपचारिकताएं पूरी कर ली जाएंगी। दिसंबर से कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। भूस्खलन का स्थायी समाधान कर इसे मॉडल साइट के रूप में भी विकसित किया जाएगा। यही नहीं, इस साइट पर वन के साथ ही अन्य विभाग यहां टे्रनिंग भी लेंगे।

 69 total views,  2 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!