Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्ड

घर में लगी आग, सारा सामान जलकर हुआ राख

देहरादून : नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र की एमडीडीए कॉलोनी केदारपुरम में शॉर्ट सर्किट से लगी आग से मकान में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने की घटना से कॉलोनी में करीब दो घंटे तक अफरा-तफरी का माहौल रहा।

जानकारी के मुताबिक समाचार पत्र विक्रेता कर्मयोगी दुर्गेश गैरोला पुत्र प्रेमदत्त का एमडीडीए कॉलोनी केदारपुरम में मकान है। वह पास में टीएचडीसी ऑफिस के पास स्थित दुकान पर चले गए। थोड़ी देर बाद उनकी पत्नी नीतू भी दोनों बच्चों के साथ दुकान पर आ गईं और उनकी मां शांति गैरोला पड़ोस के एक घर पर चली गईं।

इसके थोड़ी देर बाद पड़ोसियों ने उनके घर से धुआं उठता देखा, लोगों ने तत्काल दुर्गेश गैरोला को खबर की। वह दुकान से अपने घर पहुंचे, लेकिन तब तक आग विकराल रूप धर चुकी थी। पड़ोस के लोगों की मदद से किसी तरह दरवाजा खोलकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया, लेकिन आग बढ़ती ही गई।

थोड़ी देर बाद मौके पर पहुंचे अग्निशमन दस्ते ने पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया। दुर्गेश ने बताया कि घर में कमेटी के रखे लगभग चालीस हजार रुपये, बिस्तर, कपड़े, आलमारी, बेड, टीवी व फ्रिज समेत लगभग सभी सामान जलकर नष्ट हो गए।

 69 total views,  2 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!