Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्ड

कुमाऊं विश्‍वविद्यालय ने जारी किया यू-सेट रिजल्ट, जानिए कटआफ

नैनीताल : कुमाऊं विवि ने उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा(यू-सेट) का परिणाम घोषित कर दिया गया है। परीक्षा में एक हजार से अधिक अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए। सर्वाधिक 71.43 फीसद कटऑफ संस्कृत विषय की है।

यू-सेट परीक्षा में 16 हजार 893 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। कुल 27 विषयों के लिए हुई परीक्षा की स्टेयरिंग व मॉडरेशन कमेटी ने रिजल्ट को हरी झंडी दे दी थी। शनिवार रात रिजल्ट को वेबसाइट में अपलोड कर दिया गया। परीक्षा स्टेयरिंग कमेटी के सदस्य सचिव प्रो. पीसी कविदयाल ने बताया कि अभ्यर्थी रविवार सुबह दस बजे से यू-सेट ऑनलाइन डॉट कॉम में अनुक्रमांक व जन्मतिथि दर्ज कर रिजल्ट देख सकते हैं। प्रो. कविदयाल के अनुसार यूजीसी की गाइडलाइन के अनुसार प्रत्येक विषय में टॉप छह फीसद अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है।

संस्कृत में सर्वाधिक कटऑफ

हिन्दी में सामान्य में कटऑफ 62.29 फीसद, अंग्रेजी में 69.14, संस्कृत में 71.43, भूगोल में 61.14, अर्थशास्त्र में 64, राजनीति शास्त्र में 59.43, समाज शास्त्र में 65.14, इतिहास में 64.57. शिक्षा शास्त्र में 62.29 प्रतिशत, मनोविज्ञान में 75.43, शारीरिक शिक्षा 51.43, गृह विज्ञान 65.14, डिफेंस एंड स्ट्रेटेजिक स्टडी 62.29 प्रतिशत, संगीत 73.71, भू विज्ञान 66.86 प्रतिशत, मैथमेटिकल साइंस 58.86, विधि में 68, भौतिक विज्ञान 57.14, केमिकल साइंस 63.43, जीव विज्ञान 56, वाणिज्य 58.86, कंप्यूटर साइंस एंड एप्लीकेशन 62.86, पर्यावरण विज्ञान 78.29, प्रबंधन 64, विजुअल आर्ट 58.86, दर्शनशास्त्र 71.43, लाइब्रेरी एंड इंफॉरमेशन साइंस 57.14 आदि। रसायन विज्ञान में आरक्षित कोर्ट की एक ही अभ्यर्थी थी, जो पास हो गई। आरक्षित कोटे में एससी-एसटी, ओबीसी की कटऑफ की सूची भी जारी की गई है। जबकि सामान्य वर्ग में हर विषय में महिला, दिव्यांग, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित, पूर्व सैनिक आदि कैटेगरी की विषयवार अलग-अलग सफल अभ्यर्थियों की कटऑफ जारी की गई है।

सदस्य सचिव प्रो पीसी कविदयाल का कहना है कि पीजी फाइनल में 55 फीसद अंकों के साथ परीक्षा पास कर लिया है उन्हें ही प्रमाणपत्र दिया जाएगा। माना जा रहा है कि इस शर्त की वजह से करीब 20 फीसद अभ्यर्थियों का यू-सेट पास होने का कोई मायने नहीं रखेगा। परीक्षा में पीजी प्रथम वर्ष के छात्रों ने भी हिस्सा लिया था। इसके अलावा आरक्षित कोटे के अभ्यर्थियों को तभी परीक्षा पास होने का प्रमाण पत्र दिया जाएगा, जब वह आरक्षण से संबंधित प्रमाण पत्र उपलब्ध कराएंगे।

 62 total views,  2 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!