उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने दस माह में 68.5 लाख रुपये चाय-पानी में किए खर्चे

हल्द्वानी(नैनीताल) : बजट के अभाव में प्रदेश में विकास कार्यों पर ब्रेक लगा हुआ है। नवोदित राज्य लगातार कर्ज के बोझ के तले दबता जा रहा है। मगर आपको जानकर हैरानी होगी कि गले-गले कर्ज में डूबे प्रदेश के मुखिया रोजाना औसतन 22866 रुपये चाय-पानी में व्यय कर देते हैं। इस मद में पिछले दस माह के दौरान राज्य को 68.59 लाख रुपये का बोझ पड़ा है।
सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत मिली जानकारी के अनुसार त्रिवेंद्र सिंह रावत के सीएम बनने के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय ने 68,59,865 रुपये चाय-पानी में व्यय किए हैं। त्रिवेंद्र रावत ने पिछले साल 18 मार्च को मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण किया था। तब से 22 जनवरी 2018 (करीब दस माह) के दौरान मुख्यमंत्री कार्यालय ने उक्त राशि सीएम दफ्तर आने वाले लोगों के आतिथ्य में चाय-पानी सर्व करने में खर्च दी।
93 total views, 2 views today