आपदा का कहर – मलवे में दबने से २० वर्षीय भावना की मृत्यु

- पूर्व विधायक प्रत्यासी सुभाष पाण्डेय ने शोकाकुल परिवार को हर सम्भव मदद का भरोशा दिलाया।
- आपदा का निरीक्षण विभागीय अधिकारियों के साथ कर, शीघ्र ही समस्याओं के सामाधान के लिये कहा।
आकाश ज्ञान वाटिका, देहरादून। मंगलवार, ३ सितम्बर। आज जागेश्वर विधानसभा के धौलादेवी मण्डल के जाजर गाँव में भारी वर्षा आने से आयी आपदा में एक भवन क्षतिग्रस्त हो गया जिसमें मलवे में दवने से २० वर्षीय भावना की मृत्यु हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व विधायक प्रत्यासी जागेश्वर श्रीमान सुभाष पाण्डेय अपने अन्य साथियों के साथ घटनास्थल पर पहुँचे। सुभाष पाण्डेय ने शासन की टीम के साथ क्षति का निरक्षण कर मकान टूटकर मलवे में दबने से २० वर्षिय भावना की मृत्यु पर उसके घर पर परिवार वालों को ढांढस बधाया तथा हर सम्भव सहायता का आश्वासन दिया। इसके साथ ही शासन द्वारा दी गयी 4,33,000 रूपये (चार लाख तैतीस हजार रूपये) की सहायता राशि का चैक मृत्यका की माता को ग्रामीण जनों के बीच प्रशासन के लोगों के साथ सौफा। इस दौरान सुभाष पांडेय ने आपदा का निरीक्षण विभागीय अधिकारियों के साथ कर, शीघ्र ही समस्याओं के सामाधान के लिये उन्हें (विभागीय अधिकारियों) को कहा।
आज जागेश्वर विधानसभा के धौलादेवी मण्डल के जाजर गाँव में भारी वर्षा आने से आयी आपदा में हुई क्षति का निरक्षण कर मकान टूटकर मलवे में दबने से २० वर्षिय बहन भावना की मृत्यु पर उसके घर पर परिवार वालों को ढांढस बधाकर शासन द्वारा दी गयी सहायता राशि 433000 चार लाख तैतीस हजार का चैक उसकी माता को ग्रामीण जनों के बीच प्रशासन के लोगों के साथ सौपते व् आपदा का निरीक्षण विभागीय अधिकारियों के साथ कर शीघ्र ही समस्याओं के सामाधान के लिये विभागीय अधिकारियों से वार्ता करते व पूरे प्रशासन एवम् विभागीय अधिकारियो के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर जनता को भारी वर्षा के कारण हो रही समस्या के समाधान के लिये एव् सोकाकुल परिवार के साथ हर सम्भव मदद के लिए आश्वस्त करते पूर्व विधायक प्रत्यासी श्रीमान सुभाष पाण्डेय जी
101 total views, 2 views today
