Breaking News :
>>मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना>>1098 पर कॉल करें, मुसीबत में बच्चों को मिलेगी मदद>>विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा उत्साह>>रोजाना ब्रोकली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, हड्डियां भी होंगी मजबूत>>बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान>>आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या>>SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट>>विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी>>लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन>>फ्लाइट रिशेड्यूल के बाद यात्री को बोर्डिंग से रोकना इंडिगो को पड़ा भारी, आयोग ने 67,713 रुपये देने के दिए आदेश>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का दूसरा गाना ‘वन सन, वन मून’ हुआ रिलीज>>आर्थिक संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे का उपचार नहीं होने दिया जाएगा प्रभावित- डीएम>>नागालैंड में संदिग्ध जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत, जांच के लिए SIT गठित>>बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं>>एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का जलवा, ईरान को हराकर जीता स्वर्ण पदक>>उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू>>विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं प्रभावी व्यवस्थाओं के निर्देश>>जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की
देश

कश्मीर में हिंदू समुदाय को आतंकवादियों की धमकी, कश्मीर छोड़ो वरना मार दिए जाओगे

कश्मीर को एक बार फिर वर्ष 1990 के दौर में ले जाने का प्रयास किया जा रहा है। कश्मीर में बेहतर होते हालात के बीच कुछ राष्ट्र विरोधी तत्वों ने एक बार फिर कश्मीर में रह रहे कश्मीरी हिंदुओं व गैर कश्मीरियों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। इन हमलों के बीच घाटी में रह रहे कश्मीरी हिंदुओं को धमकी भरे पत्र भी मिले हैं, जिसमें उन्हें ये चेतावनी दी गई है कि वे या तो इस्लाम कबूल करें या फिर कश्मीर को छोड़कर चले जाएं। अगर वे नहीं मानेंगे तो उन्हें मार दिया जाएगा। ये धमकी भरे पत्र आतंकी संगठन लश्कर-ए-इस्लाम द्वारा भेजे गए हैं।

बारामूला में रहने वाले कश्मीरी पंडित विजय रैना ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि उन्हें भी इस तरह का एक धमकी भरा पत्र मिला है। उन्हें धमकी दी गई थी कि वे या तो इस्लाम धर्म अपना लें या कश्मीर छोड़ दें नहीं तो मौत का सामना करें। रैना ने बताया कि उन्हें यह पत्र लश्कर-ए-इस्लाम नामक एक संगठन द्वारा भेजा गया है। इस पत्र में उन्होंने कश्मीर घाटी में रह रहे हिंदुओं को यह चेतावनी दी है कि न तो पीएम मोदी और न ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कश्मीरी पंडितों के जीवन को बचा सकते हैं।

रैना ने कहा कि यह धमकी भरा पत्र उन्हें अकेले को नहीं भेजा गया है। यह चेतावनी बारामुला में विरवन कालोनी में रह रहे सभी कश्मीरी पंडितों को दी गई है। इस कालोनी में प्रधानमंत्री पैकेज के तहत कश्मीर घाटी में नौकरी कर रहे कश्मीरी पंडितों की है। रैना ने लश्कर-ए-इस्लाम को यह स्पष्ट तौर पर कहा कि कश्मीरी पंडित इन धमकी भरे पत्रों से अब डरने वाला नहीं है। कश्मीर पर कश्मीरी पंडितों का पूरा हक है। जिस तरह आम कश्मीरी मुस्लिम वादी में अमन और तरक्की चाहता है, पंडित भी उनके साथ विकास के रास्ते पर चलना चाहता है। उन्होंने यह बात कही कि आम कश्मीरी मुस्लिम भी आतंकवाद से तंग आ चुका है और अब आपसी भाईचारे के साथ अमन से रहना चाहता है।

कश्मीर घाटी के बदल रहे हालात कुछ राष्ट्रविरोधी तत्वों को पसंद नहीं आ रहे हैं। वे इस तरह की हरकतें कर कश्मीरी हिंदुओं में भय पैदा करना चाहते हैं। सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने पर जोर देते हुए रैना ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से दोषियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया। पाकिस्तान के साथ हमदर्दी रखने वाले और कश्मीर के दुश्मनों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। इन धमकी भरे पत्रों से अब कश्मीरी पंडित डरने वाला नहीं है।

इसके साथ ही रैना ने जम्मू कश्मीर पुलिस और उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से अपील की कि यह पत्र कश्मीर घाटी में यह आगे होने वाली हत्याओं के लिए एक अग्रिम चेतावनी भी हो सकता है। इसीलिए इसे गंभीरता से लिया जाना बहुत जरूरी है। कुछ महीनों के दौरान जिस तरह से कश्मीर घाटी में टारगेट किलिंग बढ़ी हैं, हत्याओं के इस सिलसिले को रोकने के लिए पुख्ता कदम उठाने की जरूरत है।

आपको बता दें कि गत बुधवार को जिला कुलगाम में आतंकवादियों ने कश्मीरी हिंदू सतीश कुमार सिंह की उसके घर में घुसकर हत्या कर दी थी। इससे पहले 4 अप्रैल को जिला शोपियां में आतंकवादियों ने कश्मीरी पंडित बाल कृष्ण भट को गोली मारी थी। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। भट शोपियां के छोटीगाम में एक दवा की दुकान चलाते हैं। श्रीनगर में सेना के 92-बेस अस्पताल में इलाज होने के बाद अब भट की हालत स्थिर बताई जा रही है। प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के सहयोगी संगठन ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ ने हमले की जिम्मेदारी ली थी। 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!