Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डटिहरी गढ़वालताज़ा खबरें

जी-20 सम्मेलन को लेकर अलर्ट मोड है टिहरी गढ़वाल जिला प्रशासन

Tehri Garhwal district administration is in alert mode regarding G-20 conferenceआकाश ज्ञान वाटिका, 27 जनवरी 2023, शुक्रवार, टिहरी गढ़वाल। जी-20 सम्मेलन को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। इस सुनहरे मौके को शासन-प्रशासन गवाना नहीं चाहता। इसी के मध्येनजर गुरुवार को गणतंत्र दिवस समारोह के उपरान्त जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल डॉ० सौरभ गहरवार द्वारा मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार, अपर जिलाधिकारी रामजी शरण शर्मा सहित संबंधित अधिकारियों के साथ ग्रोथ सेंटर हिण्डोलाखाल, ग्राम पंचायत सौनी, ग्राम पंचायत औणी, ग्राम पंचायत कोडारना का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा ग्रोथ सेंटर हिण्डोलाखाल में कलस्टर के रूप में कार्य कर रही कुंजापुरी कलस्टर स्वायत्त सहकारिता समूह आगराखाल की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से उनके द्वारा किये जा रहे कार्यों की जानकारी ली गई। जिलाधिकारी ने कहा कि माह मई-जून, 2023 में जी-20 का सम्मेलन प्रस्तावित है, इसको लेकर जनपद की सशक्त महिलाओं द्वारा किये जा रहे कार्यों को प्रदर्शित करने का प्लान है, इस हेतु किसी स्थान को चिन्हित करने, उत्पादों की पैकेजिंग अच्छी करने तथा किसी उपकरण की आवश्यकता होने पर अवगत कराने को कहा गया। तत्पश्चात जिलाधिकारी द्वारा अपनी टीम के साथ ग्राम पंचायत सानी, ग्राम पंचायत औणी तथा ग्राम पंचायत कोडारना का निरीक्षण किया गया।

इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा पारम्परिक शैली पटाली से बने मकानों, जीवन यापन से संबंधित पौराणिक धरोहर यथा हाथ से संचालित चक्की(जान्द्रा), धान कूटने वाली ओखली(गंजयली-उरख्याली), दही मथने के उपकरण(रौड़ी-परौड़ी), सूपा, गोबर डालने वाली कंडी(ठोपरी), मिट्टी से बने चूल्हे, खेतों को जोतने वाले हल, पहाड़ी वाद्ययंत्र ढोल-दमाऊ, ग्राम पंचायत की आबादी, साफ-सफाई, किसानों द्वारा उत्पादित फसलों, पंचायत भवन, आँगनवाडी केंद्र आदि को देखा गया तथा जानकारी ली गयी।

Tehri Garhwal district administration is in alert mode regarding G-20 conferenceजिलाधिकारी द्वारा ग्राम पंचायत सोनी में पारम्परिक शैली पटाली से बने एक मकान को होमस्टे में कवर करने को कहा गया। ग्राम पंचायत औणी में जिलाधिकारी द्वारा सामुदायिक मिलान केंद्र की मरमत करने के निर्देश दिए गए तथा सोलर पम्पिंग के लिए सीएओ को इस्टीमेट बनाने के निर्देश दिये गए। जिलाधिकारी द्वारा ग्रामीणों की दैनिक दिनचर्या की रुपरेखा तैयार करने हेतु डीडीओ को तथा तीनों गाँव की आबादी, सड़क से दूरी, सुविधाए आदि का अपडेट तैयार कर उपलब्ध कराने हेतु डीपीआरओ को निर्देशित किया गया।

इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार एसडीएम नरेन्द्रनगर देवेन्द्र नेगी, सीएओ अभिलाषा भटट, डीपीआरओ एम.एम. खान, सहायक निबंधक सहकारिता सुभाष गहतोड़ी, उरेडा अधिकारी एम.एम डिमरी, एडीपीआरओ राकेश, प्रधान ग्राम पंचायत सोनी चंद्रमा पुंडीर, प्रधान ग्राम पंचायत औणी रविन्द्र पुंडीर, प्रधान ग्राम पंचायत कोडारना सुनीता भट्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य कोडारना अनिल भट्ट सहित अन्य अधिकारी एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!