Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्ड

परिवहन विभाग प्राविधिक सेवा संघ द्विवार्षिक अधिवेशन में नयी कार्यकारिणी का गठन

प्राविधिक सेवा के कार्मिकों को राजपत्रित अधिकारी का दर्जा दिया जाय

ARTO के पद पर पदोन्नति हेतु निर्धारित कोटे की विसंगति को दूर करने की माँग

आकाश ज्ञान वाटिका, 10 दिसम्बर 2023, रविवार, ऋषिकेश। उत्तराखण्ड परिवहन विभाग प्राविधिक सेवा संघ द्विवार्षिक अधिवेशन ऋषिकेश में सम्पन्न हुआ। अधिवेशन में सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर अरविन्द यादव, देहरादून एवम् महामंत्री पद पर चन्द्रकान्त भटट्, हरिद्वार को मनोनीत किया गया। सभा की अध्यक्षता मुख्य अतिथि एस०एस०चौहान, अध्यक्ष, उत्तराखण्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ एवम् संचालन विनोद चमोली, महामंत्री, उत्तराखण्ड परिवहन मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ ने किया । संघ के पूर्व महामंत्री आलोक कुमार, ने संघ की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुऐ नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दी।

निर्वाचन अधिकारी मोहित कोठारी, सहा० सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) ऋषिकेश की देखरेख में सम्पन्न चुनाव में उपाध्यक्ष के रूप में प्रदीप सिंह रौथाण, पौडी, कोषाध्यक्ष हरीश बिष्ट, देहरादून, संगठन मंत्री प्रवीन कुमार, विकासनगर एवं सम्प्रेक्षक देवेन्द्र सिंह नेगी, बागेश्वर का निर्विरोध चयन किया गया।

विशेष अतिथि के रूप मुकेश रतूडी, महामंत्री उत्तराखण्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ, बृजमोहन रावत, जिलाध्यक्ष, उत्तराखण्ड परिवहन मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ, दीपक पाण्डेय, शाखा अध्यक्ष, ऋषिकेश, उत्तराखण्ड परिवहन मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ ने संगठन की आवश्यकता एवं सामूहिक रूप से प्रयास करने पर जोर दिया गया।

अधिवेशन में राज्य के समस्त परिवहन कार्यालयों में तैनात सम्भागीय निरीक्षक (प्राविधिक) मौजूद रहे। नवनियुक्त अध्यक्ष अरविन्द यादव ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि प्राविधिक सेवा के कार्मिकों को राजपत्रित घोषित करने एवं सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी के पद पर पदोन्नति हेतु निर्धारित कोटे की विसंगति को दूर करने की मांग की गई। सभा में परिवहन विभाग के समस्त कार्मिकों का महासंघ बनाये जाने पर भी सहमति बनी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!