Breaking News :
>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट
स्वास्थ

चाय पीने के शौकीन हो जाएं सावधान, ज्यादा पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान

सर्दियों में चाय की चुस्की लेना भला किसे पसंद नहीं होता है। गर्मियों में जो लोग चाय अवॉइड करते हैं, वे लोग भी सर्दियों में चाय पीना खूब पसंद करते हैं। भारत में अधिकांश लोगों को दूध वाली मीठी चाय पीना पसंद होता है. कई लोग तो पूरे दिन भर में 5-10 चाय तक पी जाते हैं। अगर आप भी इतनी चाय पीने के शौकीन हैं तो जरा सावधान हो जाइए। क्योंकि ज्यादा चाय पीने से कई तरह की स्वास्थ परेशानियां हो सकती हैं. खासतौर से गर्भवती महिलाओं को चाय पीने से बचना चाहिए, क्योंकि इसमें कैफीन होता है।आइए जानते हैं इसके बारे में।

बढ़ सकती है दिल की धडक़न
जो लोग ज्यादा चाय पीते हैं उनकी दिल की धडक़न बढ़ सकती है। चाय में कैफीन मौजूद होता है, जो सीमित मात्रा में एनर्जी और मेडिटेशन करने में मदद करता है। लेकिन अधिक मात्रा में कैफीन का सेवन अनिद्रा, बेचैनी और दिल की धडक़न बढऩे का कारण बन सकता है।

पेट दर्द या एसिडिटी की समस्या
कभी भी खाली पेट चाय नहीं पीनी  चाहिए. जो लोग खाली पेट चाय पीते हैं या बार-बार चाय पीने से पेट में एसिड बढ़ सकता है. जिससे पेट दर्द, एसिडिटी और गैस की समस्या हो सकती है। कुछ मामलों में, यह अल्सर का कारण भी बन सकता है।

हो सकती है खून की कमी
जो लोग ज्यादा चाय पीते हैं उनमें खून की कमी हो सकती है। चाय में टैनिक एसिड पाया जाता है, जो शरीर में आयरन के अवशोषण को कम कर देता है. खासकर जो लोग पहले से एनीमिया यानी खून की कमी से जूझ रहे हैं, उनके लिए ज्यादा चाय पीना खतरनाक साबित हो सकता है।

चाय पीने का सही तरीका
विशेषज्ञों का मानना है कि दिन में 2-3 कप चाय पीना उचित है। इसके अलावा, चाय पीने का समय भी मायने रखता है। खाली पेट चाय पीने से बचें और खाने के तुरंत बाद चाय न पिएं।

(आर एन एस )

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!