Breaking News :
>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज
खेल-जगत

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 : भारत और कनाडा के बीच मुकाबला आज 

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 15 जून 2024, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम को टी-20 वर्ल्ड कप में अपना आखिरी लीग मैच कनाडा के खिलाफ खेलना है। भारत ने अभी तक तीन मैच खेले हैं और तीनों में जीत हासिल करते हुए सुपर-8 में जगह बना ली है। उसने पहले आयरलैंड, फिर पाकिस्तान और अमेरिका को पटका। ये तीनों मैच भारत ने न्यूयॉर्क में खेले थे लेकिन अब टीम इंडिया अगले मैच के लिए फ्लोरिडा में पहुंच चुकी है।

जीत की हैट्रिक के साथ सुपर-8 में जगह बनाने के बाद भारतीय टीम में आत्मविश्वास होगा। इस टीम की चिंता भी कम हुई होगी। ऐसे में कनाडा के खिलाफ भारतीय टीम अगर कुछ बदलाव करती दिखे तो हैरानी नहीं होनी चाहिए।

इस वर्ल्ड कप में पिचों पर ज्यादा फोकस रहा है। कारण ये है कि न्यूयॉर्क में जो मैच खेले गए वहां कि पिच गेंदबाजों की काफी मददगार थी। वहां बल्लेबाजों का रन बनाना बेहद मुश्किल था। 120 रनों का टारगेट भी उन पिचों पर काफी साबित हो रहा था। लेकिन अब मैच फ्लोरिडा में है। यहां की पिच कैसी होगी इस पर भी सभी का ध्यान होगा। फ्लोरिडा में पहले भी मैच खेले गए हैं। टीम इंडिया ने जब पिछले साल वेस्टइंडीज का दौरा किया था तो यहां दो टी-20 मैच भी खेले थे। यानी ये मैदान अंजान नहीं है।

यहां पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने ज्यादा मैच जीते हैं। इस बार हो सकता है कि कप्तान पहले गेंदबाजी करना पसंद करे। इसका कारण मौसम है। भारत ने दो टी-20 मैच खेले थे वहां स्कोर अच्छा गया था। यानी यहां एक बार फिर अगर बल्लेबाज हावी दिखें तो हैरानी नहीं होगी लेकिन ये तय है कि पिच धीमी होगी। बारिश की भी संभावना है और ऐसा होता है तो फिर एक लो स्कोरिंग मैच भी देखने को मिल सकता है।

भारत ने इस मैदान पर कुल 8 टी-20 मैच खेले हैं। इनमें से टीम इंडिया को पांच में जीत मिली है। वहीं दो में उसे हार का सामना करना पड़ा है। सभी की नजरें टीम इंडिया के बल्लेबाजो पर होंगी। सुपर-8 से पहले न्यूयॉर्क की पिच पर मिली परेशानियों को पीछे छोड़ बल्लेबाज इस पिच पर खेल अपना आत्मविश्वास हासिल कर सकते हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!